बिजली कर्मियों से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने पर होगी एफआईआर

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
बिजली के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीटध् दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तुरन्त एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। कंपनी के प्रबंध संचालक ने कहा है कि प्रायः देखने में आ रहा है कि बिजली कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट, दुर्व्यवहार किया जा रहा है। चूंकि ऐसी घटनाएं विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं, इसलिए कंपनी के कार्यक्षेत्र में कार्यरत सभी नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मैदानी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ होने वाली दुर्व्यवहार या मारपीट की घटनाओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंध संचालक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों से दुर्व्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर लिया जाकर तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि बिजली आपूर्ति के लिए विषम परिस्थिति में निष्ठापूर्वक काम कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों का मनोबल नीचा करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जा सकती है। कंपनी ने मैदानी अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें।

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास की योजनाओं, अभियानों तथा गतिविधियों की संयुक्त समीक्षा बैठक…

    बेमौसम बारिश बनी काल-आकाशीय बिजली की चपेट में दर्दनाक मौत

    राजर्षि मिश्रा उमरिया अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पलझा में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ग्रामीण की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।मृतक की पहचान मुन्ना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न

    बिजली कर्मियों से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने पर होगी एफआईआर

    बिजली कर्मियों से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने पर होगी एफआईआर

    बेमौसम बारिश बनी काल-आकाशीय बिजली की चपेट में दर्दनाक मौत

    बेमौसम बारिश बनी काल-आकाशीय बिजली की चपेट में दर्दनाक मौत

    उमरिया में प्यासी जनता, कागज़ों में बहता पानी!

    उमरिया में प्यासी जनता, कागज़ों में बहता पानी!

    सांची को मिलेगी आधुनिक विश्राम भवन की सौगातलंबे इंतजार के बाद सर्किट हाउस निर्माण को मिली स्वीकृति, अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों को मिलेगी सुविधा

    सांची को मिलेगी आधुनिक विश्राम भवन की सौगातलंबे इंतजार के बाद सर्किट हाउस निर्माण को मिली स्वीकृति, अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों को मिलेगी सुविधा

    कमापार गांव में विद्युत संपर्क अभियान शिविर आयोजित, 66 आवेदनों का हुआ निराकरण।नए कनेक्शन, लोड परिवर्तन एवं बिजली बिल संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान

    कमापार गांव में विद्युत संपर्क अभियान शिविर आयोजित, 66 आवेदनों का हुआ निराकरण।नए कनेक्शन, लोड परिवर्तन एवं बिजली बिल संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान