कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास की योजनाओं, अभियानों तथा गतिविधियों की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने यूविन पोर्टल पर इन्ट्री, हाई रिस्क प्रेगनेंट वुमन का चिन्हांकन और पंजीयन, सीडीआर, पीएमपेएसवाय भुगतान, आयुष्मान भारत, टीबी मुक्त भारत अभियान सहित अन्य स्वास्थ्य अभियानों तथा टीकाकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा बीएमओ को निर्देश दिए गए कि हाई रिस्क प्रेगनेंट वुमन का चिन्हांकन कर सभी का पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन किया जाए और नियमित स्वास्थ्य जांच भी की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला के पंजीयन से प्रसव होने तक नियमित मॉनीटरिंग की जाए, जिससे गर्भवती माताओं के प्रसव हेतु कोई परेशानी न हो। उन्होंने सभी बीएमओ को अपने-अपने विकासखण्ड में नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनीटरिंग के निर्देश दिए और सभी एएनसी जांच की समीक्षा के लिए भी कहा। इसी प्रकार सीडीआर रिपोर्टिंग की भी समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पीएसवाय भुगतान की समीक्षा के दौरान विकासखण्डवार लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए दो से तीन महीने की अवधि में भी भुगतान नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त कर सभी बीएमओ को निर्देशित किया भुगतान की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए। इसी प्रकार आयुष्मान भारत योजना की विगत दो सप्ताह की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार टीबी मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा करते हुए प्रतिदिन स्क्रीनिंग, जांच, नियमित उपचार और जागरूकता गतिविधियों की जानकारी ली गई। बैठक में मलेरिया के प्रति जनजागरूकता फैलाने के संबंध में भी सभी बीएमओ को निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की भी समीक्षा करते हुए सीएमएचओ, सिविल सर्जन और बीएमओ को सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा स्वास्थ्य अभियानों तथा योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया।
इसी प्रकार महिला बाल विकास विभाग की गतिविधियों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नया सत्र वर्ष 2026-27 प्रारंभ हो चुका है। जिसमें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी हितग्राही योजना का लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने आंगनबाड़ी में बच्चों शत-प्रतिशत उपस्थिति, टीएचआर वितरण समय पर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि एनआरसी पूरी क्षमता के साथ संचालित रहें, इसके लिए सीडीपीओ, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिले में विगत महीनों में अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में बेहतर कार्य हुआ है, लेकिन कुछ दिनों से संयुक्त भ्रमण नहीं होने से कार्यगति धीमी हुई है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे कुपोषण की श्रेणी से बाहर आए हैं, उन सभी का सत्यापन कराएं। इसी प्रकार मातृ वंदना योजना में भी नवीन लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एमआईएस एनआरसी रेफर चिल्ड्रन, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, बीएमओ, सीडीपीओ, सुपरवाईजर उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बिजली कर्मियों से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने पर होगी एफआईआर

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन,बिजली के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीटध् दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी…

    बेमौसम बारिश बनी काल-आकाशीय बिजली की चपेट में दर्दनाक मौत

    राजर्षि मिश्रा उमरिया अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पलझा में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ग्रामीण की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।मृतक की पहचान मुन्ना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न

    बिजली कर्मियों से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने पर होगी एफआईआर

    बिजली कर्मियों से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने पर होगी एफआईआर

    बेमौसम बारिश बनी काल-आकाशीय बिजली की चपेट में दर्दनाक मौत

    बेमौसम बारिश बनी काल-आकाशीय बिजली की चपेट में दर्दनाक मौत

    उमरिया में प्यासी जनता, कागज़ों में बहता पानी!

    उमरिया में प्यासी जनता, कागज़ों में बहता पानी!

    सांची को मिलेगी आधुनिक विश्राम भवन की सौगातलंबे इंतजार के बाद सर्किट हाउस निर्माण को मिली स्वीकृति, अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों को मिलेगी सुविधा

    सांची को मिलेगी आधुनिक विश्राम भवन की सौगातलंबे इंतजार के बाद सर्किट हाउस निर्माण को मिली स्वीकृति, अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों को मिलेगी सुविधा

    कमापार गांव में विद्युत संपर्क अभियान शिविर आयोजित, 66 आवेदनों का हुआ निराकरण।नए कनेक्शन, लोड परिवर्तन एवं बिजली बिल संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान

    कमापार गांव में विद्युत संपर्क अभियान शिविर आयोजित, 66 आवेदनों का हुआ निराकरण।नए कनेक्शन, लोड परिवर्तन एवं बिजली बिल संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान