सांची को मिलेगी आधुनिक विश्राम भवन की सौगातलंबे इंतजार के बाद सर्किट हाउस निर्माण को मिली स्वीकृति, अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों को मिलेगी सुविधा

नसीमखानसांची
सांची — विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में एक बार फिर विश्राम भवन के अस्तित्व में आने की उम्मीद जाग उठी है। वर्षों पूर्व यहां लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधीन संचालित विश्राम भवन क्रमांक-1 एवं विश्राम भवन क्रमांक-2 अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के प्रमुख केंद्र हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ दोनों भवन विभिन्न विभागों के अधीन चले जाने से नगर विश्राम भवन विहीन हो गया था। अब लंबे समय बाद नगर को आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त सर्किट हाउस की सौगात मिलने जा रही है।
जानकारी के अनुसार सांची में स्थित प्राचीन रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस अंग्रेजी शासनकाल से ही महत्वपूर्ण माने जाते रहे हैं। इनमें से एक भवन में पुरातत्वविद् John Marshall ने ठहरकर सांची स्तूपों के संरक्षण एवं विकास की दिशा में कार्य किया था। बाद में पुरातत्व विभाग ने इस भवन को अपने अधीन लेकर उसका नाम “मार्शल हाउस” कर दिया। वहीं दूसरा सर्किट हाउस पर्यटन विभाग के अधीन चला गया, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग को अपना समस्त कार्यालयीन ढांचा यहां से हटाना पड़ा और नगर विश्राम भवन की सुविधा से वंचित हो गया।
बताया जाता है कि पुराने सर्किट हाउस में देश के प्रथम प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru सहित कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी ठहर चुके हैं। विश्राम भवन समाप्त होने के बाद अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए निजी होटल और गेटवे रिट्रीट ही विकल्प बचे, जिनकी महंगी व्यवस्था शासन-प्रशासन पर अतिरिक्त आर्थिक भार डालती रही।
नगर में नए विश्राम भवन की मांग लंबे समय से उठती रही है। वर्ष 2021 में नवीन थाना भवन के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन स्कूल शिक्षा मंत्री Prabhuram Choudhary की उपस्थिति में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा कैफेटेरिया भवन को विश्राम गृह में परिवर्तित करने की घोषणा भी की गई थी। उस समय डॉ. चौधरी ने भी नगर को शीघ्र रेस्ट हाउस मिलने की बात कही थी, लेकिन वर्षों तक यह योजना मूर्त रूप नहीं ले सकी।
अब सत्ता पक्ष के विधायक एवं पार्टी उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. प्रभूराम चौधरी द्वारा शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जाने के बाद सांची में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 6 करोड़ 91 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत कर निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। प्रस्तावित सर्किट हाउस आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे अधिकारियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों को भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी। साथ ही शासन-प्रशासन के व्यय में भी कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
नगरवासियों का मानना है कि यह सर्किट हाउस सांची के पर्यटन और प्रशासनिक महत्व को नई पहचान देगा तथा नगर के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। इस घोषणा के बाद नगर में खुशी का माहौल है और लोगों ने विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। आभार जताने वालों में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, भाजपा नेता शंकर सिंह राणा, जवाहर सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि संजीत वर्मा, कमलकिशोर पटेल, व्यापार महासंघ अध्यक्ष संतोष दुबे, पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक शामिल हैं।
सांची को मिलने जा रहा यह आधुनिक विश्राम भवन न केवल प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूत करेगा, बल्कि ऐतिहासिक नगरी की गरिमा में भी चार चांद लगाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    उमरिया में प्यासी जनता, कागज़ों में बहता पानी!

    राजर्षिमिश्रा उमरिया नल-जल योजना और जल जीवन मिशन पर उठे बड़े सवाल, PHE विभाग पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप उमरिया। केंद्र और राज्य सरकार जहां “हर घर जल”…

    कमापार गांव में विद्युत संपर्क अभियान शिविर आयोजित, 66 आवेदनों का हुआ निराकरण।नए कनेक्शन, लोड परिवर्तन एवं बिजली बिल संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान

    नसीमखानसांचीसांची,,, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अंतर्गत कमापार गांव में गुरुवार को संपर्क अभियान के तहत विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरिया में प्यासी जनता, कागज़ों में बहता पानी!

    उमरिया में प्यासी जनता, कागज़ों में बहता पानी!

    सांची को मिलेगी आधुनिक विश्राम भवन की सौगातलंबे इंतजार के बाद सर्किट हाउस निर्माण को मिली स्वीकृति, अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों को मिलेगी सुविधा

    सांची को मिलेगी आधुनिक विश्राम भवन की सौगातलंबे इंतजार के बाद सर्किट हाउस निर्माण को मिली स्वीकृति, अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों को मिलेगी सुविधा

    कमापार गांव में विद्युत संपर्क अभियान शिविर आयोजित, 66 आवेदनों का हुआ निराकरण।नए कनेक्शन, लोड परिवर्तन एवं बिजली बिल संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान

    कमापार गांव में विद्युत संपर्क अभियान शिविर आयोजित, 66 आवेदनों का हुआ निराकरण।नए कनेक्शन, लोड परिवर्तन एवं बिजली बिल संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान

    कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर।ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण।

    कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर।ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण।

    विकासखंड मुख्यालय सांची में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी आवास विहीनसैकड़ों कर्मचारी किराए और अपडाउन के सहारे,। सरकारी आवासों की कमी बनी बड़ी समस्या।

    विकासखंड मुख्यालय सांची में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी आवास विहीनसैकड़ों कर्मचारी किराए और अपडाउन के सहारे,। सरकारी आवासों की कमी बनी बड़ी समस्या।

    पांच द‍िवसीय भागवत कथा में उमड़ रही लोगों की आस्‍था… धर्म की राह पर चलने की म‍िली प्रेरणा।

    पांच द‍िवसीय भागवत कथा में उमड़ रही लोगों की आस्‍था… धर्म की राह पर चलने की म‍िली प्रेरणा।