विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद ने शुरू किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान।जनभागीदारी से हुआ पौधरोपण, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प।

नसीम खान सांची
सांची,,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद द्वारा नगर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत श्री रविदास धर्मशाला परिसर में आयोजित इस अभियान का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने पौधरोपण कर किया।
कार्यक्रम में नगर परिषद के पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) रामलाल कुशवाहा सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य नगर में हरियाली बढ़ाना तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने नगरवासियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सांची को हराभरा और स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।
सीएमओ रामलाल कुशवाहा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आसपास के क्षेत्र में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित रहेगा, बल्कि स्वच्छ ऑक्सीजन मिलने से लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। उन्होंने नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
“एक पौधा केवल हरियाली नहीं देता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखता है।”

  • editornaseem

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर साँची विश्वविद्यालय में पौधारोपणकुलसचिव प्रो. रामनिवास गुप्ता ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नसीम खान सांचीसाँची साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पनपथा रेंज में हुआ पौधरोपण, उपवन मंडल अधिकारी भूरा गायकवाड़ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️ उमरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत पनपथा रेंज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपवन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद ने शुरू किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान।जनभागीदारी से हुआ पौधरोपण, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प।

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद ने शुरू किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान।जनभागीदारी से हुआ पौधरोपण, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प।

    विश्व पर्यावरण दिवस पर साँची विश्वविद्यालय में पौधारोपणकुलसचिव प्रो. रामनिवास गुप्ता ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    विश्व पर्यावरण दिवस पर साँची विश्वविद्यालय में पौधारोपणकुलसचिव प्रो. रामनिवास गुप्ता ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पनपथा रेंज में हुआ पौधरोपण, उपवन मंडल अधिकारी भूरा गायकवाड़ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पनपथा रेंज में हुआ पौधरोपण, उपवन मंडल अधिकारी भूरा गायकवाड़ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    भोलगढ घाट में दर्दनाक हादसा: नहाने गए 3 युवक पानी में डूबे, 14 वर्षीय आलोक लापता, दो को सुरक्षित बचाया गया

    भोलगढ घाट में दर्दनाक हादसा: नहाने गए 3 युवक पानी में डूबे, 14 वर्षीय आलोक लापता, दो को सुरक्षित बचाया गया

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत चिल्हारी में ग्राम सभा, पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान संपन्न

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत चिल्हारी में ग्राम सभा, पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान संपन्न

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सुरई वनक्षेत्र में रोपित किए जा रहे हैं 35 हजार पौधेजिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पौधरोपण कर किया अभियान का शुभारंभ

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सुरई वनक्षेत्र में रोपित किए जा रहे हैं 35 हजार पौधेजिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पौधरोपण कर किया अभियान का शुभारंभ