बारिश पूर्व तैयारियों के तहत नगर में चला जल गंगा संवर्धन अभियान, कुओं व तालाबों की हुई सफाई

नसीमखान सांची

जल संरक्षण और वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा देने नगर परिषद ने शुरू किया अभियान, नागरिकों से भी सहभागिता की अपील
सांची,,
मानसून आगमन से पूर्व जल संरक्षण और वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन द्वारा नगर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न स्थलों पर स्थित कुओं एवं तालाबों की सफाई कर वर्षा जल के बेहतर संरक्षण की तैयारियां शुरू की गईं।
जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा बारिश पूर्व तैयारियों के तहत अभियान की शुरुआत वार्ड क्रमांक 15 स्थित कुएं की सफाई से की गई। इस दौरान कुएं में जमा गंदगी एवं कचरे को बाहर निकालकर साफ-सफाई की गई तथा वर्षा जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया गया।
अभियान में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, वार्ड पार्षद विवेक तिवारी, सीएमओ रामलाल कुश्वाह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई। इसके पश्चात मदागन तालाब सहित अन्य स्थानों पर भी सफाई अभियान चलाकर जल स्रोतों को संरक्षित करने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा कि शासन की मंशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से नगर के कुएं, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई कर उन्हें उपयोगी बनाया जा रहा है, जिससे वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
वहीं सीएमओ रामलाल कुश्वाह ने बताया कि मानसून पूर्व नगरीय क्षेत्र में जल संवर्धन को लेकर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत नगर के सभी कुओं एवं तालाबों की सफाई की जाएगी तथा नागरिकों को भी जल संग्रहण एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की साझा जिम्मेदारी है।

  • editornaseem

    Related Posts

    जनसेवा, विकास और संगठन का सशक्त नेतृत्व: शहडोल संसदीय क्षेत्र में सांसद हिमाद्री सिंह की बढ़ती लोकप्रियता

    रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️ शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी आज जनसेवा, विकास और संगठनात्मक मजबूती के कारण क्षेत्र में एक सशक्त जनप्रतिनिधि के रूप में…

    मंगोलिया से आज साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के प्रधान शिष्यों के पवित्र अस्थि कलश

    नसीमखान सांची उलानबटार में दर्शनार्थ रखे गए सारिपुत्त एवं महामोग्गलान के अस्थि कलश पारंपरिक अनुष्ठान के बाद पुनः चेतियागिर विहार में स्थापित होंगे।साँची,, भगवान बुद्ध के प्रधान शिष्यों सारिपुत्त एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनसेवा, विकास और संगठन का सशक्त नेतृत्व: शहडोल संसदीय क्षेत्र में सांसद हिमाद्री सिंह की बढ़ती लोकप्रियता

    जनसेवा, विकास और संगठन का सशक्त नेतृत्व: शहडोल संसदीय क्षेत्र में सांसद हिमाद्री सिंह की बढ़ती लोकप्रियता

    बारिश पूर्व तैयारियों के तहत नगर में चला जल गंगा संवर्धन अभियान, कुओं व तालाबों की हुई सफाई

    बारिश पूर्व तैयारियों के तहत नगर में चला जल गंगा संवर्धन अभियान, कुओं व तालाबों की हुई सफाई

    मंगोलिया से आज साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के प्रधान शिष्यों के पवित्र अस्थि कलश

    मंगोलिया से आज साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के प्रधान शिष्यों के पवित्र अस्थि कलश

    मानसून की दस्तक, फिर भी अंधेरे में डूबा नगर; प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल।बारिश की आहट के बीच स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल, नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता।

    मानसून की दस्तक, फिर भी अंधेरे में डूबा नगर; प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल।बारिश की आहट के बीच स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल, नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता।

    भोपाल प्रवास पर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे

    भोपाल प्रवास पर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे

    शमशान घाट की भूमि पर अतिक्रमण से बढ़ा आक्रोश, पार्षदों व नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन।एसडीएम ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश, सात दिवस में प्रतिवेदन और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद।

    शमशान घाट की भूमि पर अतिक्रमण से बढ़ा आक्रोश, पार्षदों व नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन।एसडीएम ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश, सात दिवस में प्रतिवेदन और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद।