भदार नदी में मछली मारने गए युवक की करंट लगने से मौत, घबराए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजर्षि मिश्रा उमरिया

सोमवार को अमरपुर स्वास्थ्य केंद्र में दोनो शव का हुआ पीएम

उमरिया जिले इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम अमरपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब भदार नदी में प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को मछली मारने गए एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रमाकांत कचेर (25 वर्ष), पिता गुलाब कचेर, निवासी अमरपुर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रमाकांत अपने कुछ साथियों के साथ भदार नदी में मछली मारने गया था। इसी दौरान नदी में लगाए गए करंट की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथ गए युवक घबरा गए और किसी को सूचना दिए बिना वहां से चले गए।
जब रमाकांत तीन दिनों तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने अमरपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने तत्काल जांच शुरू की और रमाकांत के साथ गए साथियों से पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान करने पर उन्होंने पूरी घटना बता दी। साथियों की निशानदेही पर पुलिस ने बेशर्म की झाड़ियों से रमाकांत का शव बरामद किया।

एक साथी ने की आत्महत्या

घटना के बाद एक साथी ने संदीप उर्फ बूंदे ढीमर पिता हरछड, उम्र 28 वर्ष, घबरा गया। घटना का खुलासा होने के बाद उसने अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, अन्य साथी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई
अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया रमाकांत की मौत करंट लगने से हुई है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराया गया है पीएम रिपोर्ट आने के कारण ही पता चलेगा किन कारणों से मृत्यु हुई है वही संदीप ढीमर फांसी का फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठाया है शव उतरवाकर पोस्टमार्टम शव का कराया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच के बाद ही पता चलेगा किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाया।
चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने कहा कि नदी में करंट कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। फरार साथियों की तलाश जारी है। पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी,”_ अमरपुर पुलिस ने बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

डॉ शिव प्रजापति, अमरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र:
“रमाकांत कचेर और संदीप उर्फ बूंदे ढीमर, दोनों का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
हालांकि प्रथम दृष्टया रमाकांत के शरीर पर करंट लगने जैसे निशान मिले हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मौत करंट लगने से हुई है। संदीप की मौत फांसी लगाने से हुई है, ये स्पष्ट है। विस्तृत PM और विसरा रिपोर्ट 2-3 दिन में आ जाएगी, उसके बाद ही आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।”

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

    नसीमखान सांची, रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा समान नागरिक संहिता, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के…

    पाली के युवाओं और व्यापारियों के हित में आगे आए हिमांशु द्विवेदी, बांधवगढ़ में नए गेट की मांग

    राजर्षि मिश्रा उमरिया विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से सटे बिरसिंघपुर पाली क्षेत्र के समग्र विकास, स्थानीय युवाओं के स्वर्णिम भविष्य और व्यापारिक बंधुओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

    कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

    पाली के युवाओं और व्यापारियों के हित में आगे आए हिमांशु द्विवेदी, बांधवगढ़ में नए गेट की मांग

    पाली के युवाओं और व्यापारियों के हित में आगे आए हिमांशु द्विवेदी, बांधवगढ़ में नए गेट की मांग

    जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करेंकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने समान नागरिक संहिता, जनकल्याण शिविरों तथा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर दिए निर्देश

    वर्षा ऋतु में सांप व जहरीले जीव-जंतुओं से रहें सतर्क, बचाव ही सबसे बड़ा उपचार – डॉ. शिव प्रजापति

    वर्षा ऋतु में सांप व जहरीले जीव-जंतुओं से रहें सतर्क, बचाव ही सबसे बड़ा उपचार – डॉ. शिव प्रजापति

    भदार नदी में मछली मारने गए युवक की करंट लगने से मौत, घबराए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    भदार नदी में मछली मारने गए युवक की करंट लगने से मौत, घबराए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बारिश में बरतें सावधानी, बिजली बाधित होने पर करें सहयोग

    बारिश में बरतें सावधानी, बिजली बाधित होने पर करें सहयोग