बारिश में बरतें सावधानी, बिजली बाधित होने पर करें सहयोग

नसीमखान खान सांची

विद्युत कंपनी की अपील—फाल्ट सुधार कार्य के दौरान धैर्य रखें, सुरक्षा नियमों का पालन करें।
सांची,,,आंधी, तूफान और बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में बिजलीकर्मी जोखिम उठाकर युद्ध स्तर पर सुधार कार्य करते हैं। ऐसे समय में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे कर्मचारियों का सहयोग करें।
विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार बारिश के मौसम में ओवरहेड लाइनों, इंसुलेटर तथा अन्य तकनीकी कारणों से लोकल फाल्ट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत किसी भी खतरे की आशंका पर फीडर स्वतः बंद हो जाते हैं, जिससे जानमाल की हानि रोकी जा सके। फाल्ट ढूंढने और सुधारने में समय लग सकता है।
कंपनी ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि घरों में एमसीबी स्विच और अर्थिंग की व्यवस्था रखें, गीली जगहों पर वायरिंग न करें तथा टूटे बिजली तारों से दूर रहें। पशुपालक बिजली पोल या स्टे वायर से पशु न बांधें।
बिजली आपूर्ति बाधित होने पर 15–20 मिनट प्रतीक्षा करने के बाद कॉल सेंटर 1912, व्हाट्सएप चैट सेवा 0755-2551222 अथवा उपाय एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।
सुरक्षा और संयम—बारिश के मौसम में यही सबसे बड़ी सावधानी है।

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

    नसीमखान सांची, रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा समान नागरिक संहिता, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के…

    पाली के युवाओं और व्यापारियों के हित में आगे आए हिमांशु द्विवेदी, बांधवगढ़ में नए गेट की मांग

    राजर्षि मिश्रा उमरिया विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से सटे बिरसिंघपुर पाली क्षेत्र के समग्र विकास, स्थानीय युवाओं के स्वर्णिम भविष्य और व्यापारिक बंधुओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

    कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

    पाली के युवाओं और व्यापारियों के हित में आगे आए हिमांशु द्विवेदी, बांधवगढ़ में नए गेट की मांग

    पाली के युवाओं और व्यापारियों के हित में आगे आए हिमांशु द्विवेदी, बांधवगढ़ में नए गेट की मांग

    जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करेंकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने समान नागरिक संहिता, जनकल्याण शिविरों तथा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर दिए निर्देश

    वर्षा ऋतु में सांप व जहरीले जीव-जंतुओं से रहें सतर्क, बचाव ही सबसे बड़ा उपचार – डॉ. शिव प्रजापति

    वर्षा ऋतु में सांप व जहरीले जीव-जंतुओं से रहें सतर्क, बचाव ही सबसे बड़ा उपचार – डॉ. शिव प्रजापति

    भदार नदी में मछली मारने गए युवक की करंट लगने से मौत, घबराए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या