सांची जनपद के 25 गॉवों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने ग्राम दहिडा में हलाली समूह जलप्रदाय योजना का किया भूमिपूजन

रायसेन, नसीम खान संपादक
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची जनपद के ग्राम दहिडा में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में 98.72 करोड़ रू लागत की हलाली समूह जलप्रदाय योजना का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का कार्य पूर्ण हो जाने पर सांची जनपद के 25 गॉवों के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा, उन्हें घर पर ही शुद्ध पेयजल मिलेगा। इसके अलावा भोपाल जिले के 36 गॉवों को भी लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी नागरिकों को घर पर ही नल कनेक्शन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए, उन्हें पानी के लिए परेशानी ना हो इसके लिए सरकार द्वारा जल जीवन मिशन शुरू किया गया है। जिले के अनेक गॉवों में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर में नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हलाली डेम का अधिक से अधिक लाभ क्षेत्र के नागरिकों को मिले, इसके लिए वह काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हलाली डेम के बेस्ट वेयर पर लगभग 26 करोड़ रू की राशि से गेट का निर्माण किया जा रहा है। जिससे कि जितनी पानी की आवश्यकता हो, उतना पानी रोका जा सकेगा। अधिक पानी होने पर उसे निकाला जा सकेगा, इससे बाढ़ की स्थिति भी निर्मित नहीं होगी। इसके अलावा सिंचाई के लिए किसानों को भी पर्याप्त पानी मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रमुखता से काम किया जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रसूति सहायता योजना सहित अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना भी शुरू की जा रही है, जिसमें हर महीने पात्र महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चहुॅमुखी विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, नवीन स्कूल भवन, स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन सहित अधोसंरचना से जुड़े कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने सरकार की अनेक जनकल्याणकारी और विकासमूलक योजनाओं का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल हैं। आज यहां हलाली समूह जलप्रदाय योजना का भूमिपूजन किया गया है। इस कार्य को पूर्ण करने की अधिकतम समय सीमा दो वर्ष निर्धारित है। शासन का प्रयास रहेगा कि दो वर्ष के पूर्व ही यह कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो जाए तथा ग्रामीणों को इसका लाभ मिले।
उन्होंने बताया कि इस हलाली समूह जलप्रदाय योजना में ग्राम अम्बाड़ी, बनखेड़ी, बरजोदपुर, बेरखेड़ी, छोला, दहिड़ा, दीवानगंज, जमुनिया, कचनारिया, कड़ईया, कायमपुर, किमखेड़ी, खोआ, कुल्हाड़िया, मुक्तापुर, मुरलीखेड़ी, मुस्काबाद, नरखेड़ा, नरोद, नीनोद, पिपल्या, संग्रामपुर, सरार, सेमरा और टिगरा शामिल हैं। इन ग्रामों के सभी घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पीआईयू अधिकारी ने हलाली समूह जलप्रदाय योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम दहेडा में ही जल शोधन संयंद्र का निर्माण किया जाएगा, जिसकी क्षमता 7.75 एमएलडी है। योजना में लगभग डेढ़ लाख आबादी को जल प्रदाय किया जा सकेगा तथा 30 हजार घरों में नल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। इसमें सांची जनपद के 25 और भोपाल क्षेत्र के 31 गॉवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। जल संग्रहण एवं प्रदाय हेतु 18 टंकियों का निर्माण होगा जिसमें से 06 टंकियों का निर्माण सांची क्षेत्र में होगा। कार्यक्रम में सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Posts

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

नसीमखान सांचीसांची,,,पश्चिम बंगाल एवं असम मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तथा वहां भाजपा ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहते हुएं जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से भाजपा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।