रायसेन,
जिले में माह मार्च में 07 मार्च को होलिका दहन एवं शब-ए-बारात, 08 मार्च को होली (धुलेंडी) एवं दिनांक 12 मार्च को रंगपंचमी का पर्व परम्परानुसार मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में पर्वो के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कोटवारों को विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस एक्ट की धारा 17 के अंतर्गत रायसेन जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में आने वाले ग्राम कोटवारों तथा चौकीदारों को उनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 07 मार्च 2023 से 12 मार्च 2023 तक ग्राम कोटवारों तथा चौकीदारों को विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है।






