नसीम खान संपादक
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा लोगों की समस्याओं पर सुनवाई कर निराकरण किया जा रहा है। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, अपर कलेक्टर श्री वृन्दावन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हैं।






