कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सिलवानी तहसील के बम्होरी, छीतापार, पहेरिया सहित अन्य ग्रामों में खेतों में पहुंचकर असमय वर्षा एवं ओले से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही किसानों से भी चर्चा कर जानकारी ली जा रही है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री तरवर सिंह सहित राजस्व, कृषि विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं।






