दुराचारी बाबा चढ़ा पुलिस के हत्थे । बाबा के अनुयाई ने ही की थी शिकायत

राघवेन्द्र श्रीवास्तव
सुल्तानपुर,,, भगवान का करीबी बताकर लोगों के साथ लूट खसोट करना तथा दुराचार करना एक बाबा को तब मंहगा पड़ा जब बाबा के अनुयाई ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर बाबा की सारी करतूत खोल कर रख दी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्काल बाबा को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर क्षेत्रांतर्गत एक फरयादिया ने 30-12-2021 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी सुजीत राय उर्फ बाबा निवासी इमलिया के विरुद्ध बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई कि सुल्तानपुर में अपने आश्रम में बाबा झाड़ फूंक करता है तथा यहां आने वाली महिलाओं का शारीरिक शोषण करता है फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज कर लिया था चूंकि फरयादिया अनुसूचित जाति की थी पुलिस ने प्रकरण में विवेचना शुरू कर दी इस दौरान बाबा को भनक लगते ही बाबा आश्रम से फरार हो गया तथा पुलिस इसकी तलाश लगातार करती रही परन्तु बाबा पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका तथा पुलिस की आंखों से बचता रहा पुलिस ने बाबा को पकड़ने अनेक स्थानों पर खंगाला परन्तु पुलिस के हाथ खाली रहे आखिर कार इस बाबा पर पुलिस ने अपना शिकंजा कसते हुए बाबा पर 2000/ रुपए का इनाम घोषित कर दिया एवं पुलिस ने अपने मुखबिर भी लगा रखे थे इस दौरान आरोपी बाबा स्थान बदलने के साथ ही अपना हुलिया भी बदलता रहा तब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्वारीघाट जबलपुर ताप्ती नदी किनारे भैंसदेही अलंग अलग स्थानों पर फरारी काटता रहा तथा पुलिस से बचकर स्थान बदलता रहा इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिर बढ़ा दिये तथा हर हालत में बाबा को अपनी जकड़ में लेने जोर देना शुरू कर दिया । आखिर कार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20-3-2023 को हुलिया बताये अनुसार इमलिया गांव में नाकेबंदी की एवं आरोपी बाबा को अपनी गिरफ्त में ले लिया पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम सुजीत राय उर्फ बाबा पुत्र सुरेंद्र राय उम्र 34 वर्ष निवासी इमलिया का होना बताया पुलिस ने थाने लाकर जब पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल लिया तथा पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए अ,क्र 310/2021धारा 343-376-(2-)(n)506 प्रकरण दर्ज कर लिया चूंकि फरयादिया अनु,जाति की होने के कारण धाराओं में इजाफा करते हुए 3(1)(w ii)_3(2) (va)sc st act के तहत पंजीकृत कर लिया । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के दिशा निर्देशन में तथा एसडीओपी बाड़ी अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंजीत सराठे के नेतृत्व में अहम भूमिका निभाने वाले आर, प्रताप सिंह राजपूत प्र आ राहुल चौरसे आर, देवेन्द्र जादौन आर अजय यादव की भूमिका अहम रही । जिला पुलिस अधीक्षक श्री शाहवाल ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल