नसीम खान संपादक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में आयोजित यूथ महापंचायत में प्रथम स्वामी विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार के लिए चयनित रायसेन जिले के तामोट निवासी श्री शुभम चौहान को सम्मानित किया गया। श्री शुभम चौहान का चयन राज्य स्तर पर उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया गया है। जिला स्तर पर कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा राज्य सरकार को श्री शुभम चौहान की अनुशंसा की गई थी।






