सुरखी क्रिकेट महाकुंभ का सेमी फाईनल मुकबला सम्पन्न
टीम फ्रेंड्स क्लब राहतगढ़ एवं टीम मित्रता क्लब सुरखी पहुंची फाईनल में
मित्रता क्लब सुरखी के सुशील ने 22 रन बनाकर 4 विकेट झटके, टीम को दिलाई शानदार जीत
26 मार्च को होगा क्रिकेट महाकुंभ का फाईनल महामुकाबला

सागर सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विगत ढ़ाई माह से अधिक क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरूवार को चार टीमों के बीच सेमीफाईनल मुकाबला खेला गया जिसमें दो टीमें फाईनल में पहुंची। हजारों की संख्या में दर्शकों से भरे स्टेडियम में लोगों ने तालियां बजाकर अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। गुरूवार को टीम फ्रेंड्स क्लब राहतगढ़, मड़खेरा11 बिलहरा, शानु11 बिलहरा, तथा मित्रता क्लब सुरखी के बीच मुकाबला हुआ।

पहले मैच में टीम फ्रेंड्स क्लब राहतगढ़ ने टीम मड़खेरा11 बिलहरा को हराया प्लेयर ऑफ द मैच 39 रन बनाकर नितिन महाराज रहे। दूसरे मैच में टीम मित्रता क्लब सुरखी ने टीम शानू11 बिलहरा को हराया प्लेयर ऑफ द मैच 22 रन एवं 4 विकेट लेकर सुशील रहे। इस अवसर पर क्रिकेट महाकुंभ के आयोजक आकाश सिंह राजपूत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुये कहा कि क्रिकेट महाकुंभ में सुपर चार टीमों में पहुंचना भी बड़ी बात है सेमी फाईनल मुकाबले में उप विजेता रही टीम मड़खेरा11 बिलहरा तथा शानु11 बिलहरा का शानदार प्रदर्शन रहा। वहीं दूसरी ओर आकाश सिंह राजपूत ने विजय रही टीम फ्रेंड्स क्लब राहतगढ़ तथा मित्रता क्लब सुरखी को बधाईयां दी। गौरतलब है कि 609 टीमों तथा 10000 से अधिक खिलाड़ी तथा समिति के सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा टूर्नामेंट लगभग ढ़ाई महीनों से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में खेला जा रहा है जिसका महामुकाबला 26 मार्च को गोविंद स्टेडियम राहतगढ़ में खेला जायेगा इस महामुकाबले में महा आर्यमन सिंधिया तथा विश्व रिकार्ड लंदन की टीम शामिल रहेगी जिसको लेकर तैयारिया जोरों पर हैं।

दर्शकों से भरे स्टेडियम में खिलाड़ियों का खूब उत्साह वर्धन हुआ। खिलाड़ियों के चोके छक्कों का स्वागत क्षेत्रवासियों ने तालियां बजाकर किया। इस अवसर पर मुकेश, संदीप मेहता, मनीष गुरु बृजेश तिवारी,आनंद राय, मनीष, हनमत कुशवाहा, संदीप शुक्ला, पप्पू राय, प्रियांक तिवारी, विकास जैन,, रामकुमार सेन, अमित चौबे, वसीम खान सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने स्टेडियम पहुंचकर मंत्री ट्रॉफी के तहत चल रहे क्रिकेट महाकुंभ का आनंद लिया।

Related Posts

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल