नसीम खान संपादक
रायसेन जिले के जनपद पंचायत सांची अंतर्गत ग्राम पंचायत अम्बाडी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म भरे जाने हेतु आयोजित कैम्प का भोपाल संभागायुक्त श्री मालसिंह भयडिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं, नागरिकों को लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी देते हुए सभी पात्र महिलाओं से आवेदन भरने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने के लिए महिला की समग्र आईडी में इकेवायसी होना जरूरी है। यह सभी जगह निशुल्क की जा रही है। यदि किसी भी व्यक्ति या दुकानदार द्वारा फॉर्म या ई केवायसी के रुपए मांगे जाने पर उसके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी।इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया भी साथ रहे।






