आग लगने से किसान की 5 एकड़ गेंहू की खड़ी फसल जली, ग्रामीणों व सलामतपुर पुलिस ने बुझाई आग

नसीम खान संपादक
-आग बुझने के बाद रायसेन से आई फायर ब्रिगेड सांची की फायर ब्रिगेड बनी शोपीस।
-नुकसान का पंचनामा बनाने मोके पर नही पहुंचे पटवारी
सांची।
सलामतपुर के सरकारी अस्पताल के सामने रविवार दोपहर के समय किसान के खेत में आग लग गई। जिससे गेंहू की 5 एकड़ क्षेत्र की फसल जलकर बर्बाद होने से किसान का लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सलामतपुर पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ के चलते आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। वरना तेज़ हवा चलने के कारण आग आगे के खेतों में पहुंच जाती। वहीं मोके पर रायसेन से फायर ब्रिगेड आग बुझने के बाद पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सरकारी अस्पताल के सामने रायसेन निवासी महेश उपाध्याय का खेत है। जो उन्होंने कोल्ही से ढकना वाले किसान बद्री राजपूत व उनके अन्य साथियों को दे रखा है। रविवार दोपहर के समय खेत में अचानक गेंहूँ की खड़ी फसल में आग लग गई। और तेज़ी से फैलने लगी। पास में ही थाने होने के कारण पुलिस व स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। और पांच ट्रैक्टरों की मदद से आग को आगे बढ़ने से रोका लेकिन फिर भी किसान की पांच एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसान को एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया। यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस ने फायर ब्रिगेड के लिए रायसेन फोन लगाया लेकिन फायर ब्रिगेड आग बुझने के बाद मौके पर पहुंचीं। वहीं हल्के के पटवारी नंदलाल पंवार भी मौके से नदारत रहे। बताया जा रहा है कि वह भोपाल से अपडाउन करके आते हैं। जिसकी वजह से किसान के नुकसान का पंचनामा नही बन पाया।

बढ़ रही हैं आगजनी की घटनाएं क्षेत्र में नही है फायर ब्रिगेड—-
सलामतपुर, बेरखेड़ी चौराहा और दीवानगंज क्षेत्र में काफी समय से फायर ब्रिगेड की मांग की जा रही है। लेकिन ज़िम्मेदार अधिकारी कोई भी सुनवाई नही कर रहे हैं। जिसकी वजह से किसान की खड़ी फसलें जलकर बर्बाद हो रही हैं। सलामतपुर, दीवानगंज, बेरखेड़ी चौराहा और ढकना चपना गांव में हमेशा ही फायर ब्रिगेड की कमी खलती है। यहां गर्मियों में मौसम में जब गेंहू की फसलें खड़ी रहती हैं। तो आगजनी की घटनाएं बड़ी संख्या में होती हैं। फायर ब्रिगेड के लिए सांची या रायसेन सूचना दी जाती है। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मोके पर पहुंचती है। तब तक फसलें जलकर राख हो जाती हैं। हालांकि नगर परिषद सांची में फायर ब्रिगेड तो है परन्तु वह मात्र शोपीस बनकर रह जाती है जबकि इस फायर ब्रिगेड पर एक चालक एवं एक सहायक की ड्यूटी सालभर बनी रहती है परन्तु जब जब कहीं अग्निकांड की खबर आती है तब तब फायर ब्रिगेड बिगड़ जाती है ऐसा भी नहीं है कि इस फायर ब्रिगेड की मरम्मत पर लाखों रुपए खर्च न किये जाते हैं तथा इस पर खर्च होने वाली सरकारी राशि हमेशा चर्चित बनी रहती है तब इसका खामियाजा खेतों में लगने वाली आग का किसानों को भोगना पड़ता है । अब क्षेत्र के किसानों ने शासन प्रशासन में मांग की है कि दो फायर ब्रिगेड की व्यवस्था एक सलामतपुर और एक दीवानगंज क्षेत्र में भी होना चाहिए। जिससे कि आगजनी की घटनाओं में समय पर किसानों को सहायता मिल सके। तथा फसलों में लगने वाली आग पर काबू पाया जा सके ।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा