नसीम खान संपादक
घायलों को विदिशा अस्पताल भेजा
सांची,,, विदिशा भोपाल एवं रायसेन विदिशा मार्ग पर तेजगति से दौड़ने वाली बसों में यात्रा करने वाले सुरक्षित नहीं दिखाई दे रहे । आज रायसेन से विदिशा की ओर तेज गति से जा रही बस सांची से तीन किलोमीटर आगे विदिशा की ओर पलट गई जिससे उसमें दस यात्रियों को चोटे आई है उन्हें विदिशा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है ।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर में रायसेन से विदिशा की ओर जा रही यात्री बस क्रमांक एमपी 04पीए 0286 जो तेज रफ्तार जा रही थी विदिशा की ओर मैदामिल के पास पलट गई इस बस में 25 सवारी बताई जा रही है इनमें से दस सवारियों को चोटे आई है बस पलटते ही यात्रियों में शोरगुल होने लगा तथा यात्रियों की चीत्कार सुनकर राहगीरों ने बस से घायलों को बाहर निकाला एवं तत्काल हंड्रेड डायल वाहन को सूचना दी गई वाहन ने पहुंचते ही बस से घायलों को निकाल कर उन्हें विदिशा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है बताया जाता है बस तेज रफ्तार जा रही थी तथा चालक ने सन्तुलन को दिया जिससे बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई यहां यह भी बताना जरूरी है इस मार्ग पर विदिशा भोपाल एवं विदिशा रायसेन यात्री बसों की अंधी रफ्तार दौड चलती रहती है परन्तु इस अंधी रफ्तार दौड़ने वाली बसों को कभी न तो पुलिस नियंत्रण कर पाती है न ही इस ओर कभी जिला परिवहन अधिकारी को ही देखने की फुर्सत मिल पाती है नगर में भी तेजरफ्तार दौड़ने वाली बसों से हमेशा दुर्घटना की आशंकाएं बनी रहती है जबकि इस स्थल पर पर्यटको के साथ ही स्कूल छात्र छात्राओं को दुर्घटना का भय सताता रहता है इस रफ्तार को नियंत्रित करने कहीं कोई संकेत बोर्ड भी नहीं लग सके । पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पहुंची एवं क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया । पुलिस विवेचना कर रही है ।






