। राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर –।
आपस में बड़े दोनों डंपर गिट्टी लेकर जा रहे थे जिसमें डंपर क्रमांक एमपी 04 एच ई 3230 का चालक ग्राम पांजरा से गिट्टी भर शोभापुर जिला होशंगाबाद जा रहा था जो पिपलिया गांव पर रुक अपने क्लीनर शिवा उम्र 20 साल निवासी डामडोगरी से कुप्पी में पानी भरने का बोल खड़ा हुआ था ! वही पीछे से आ रहा डंपर क्रमांक GJ-01BG3335 के चालक ने पीछे से आकर डंपर में गंभीर टक्कर मारी टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर से उतर रहे क्लीनर शिवा बंजारा इस टक्कर की चपेट में आ गया और डंपर से कोई नुकीली चीज लगने के कारण उसकी मौत हो गई !
घटना के तुरंत बाद ही टक्कर मारने वाला डंपर चालक फरार हो गया जिसका कहीं पता नहीं चला वही, जो डंपर चपेट मैं आया उसके चालक फरीद खान उम्र 30 -निवासी 32 वर्ष झिरपई ने थाने में आकर डंपर में टक्कर मारकर फरार ड्राइवर चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है !
फरियादी की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है फरार ड्राइवर की तलाश पुलिस द्वारा जारी है !
नसीम खान संपादक






