योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही व वित्तीय अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं- जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया

नसीम खान संपादक

वित्तीय अनियमितताएं करने तथा लापरवाही बरतने पर दो ग्राम रोजगार सहायक तथा एक सहायक सचिव की सेवा समाप्त

रायसेन,
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने, वित्तीय अनियमितताएं करने तथा अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ देने पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने दो ग्राम रोजगार सहायक तथा एक सहायक सचिव की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने बताया कि शासन द्वारा जरूतमंदों तथा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के कल्याण और उनके आर्थिक विकास के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही तथा वित्तीय अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगीं।
गैरतगंज जनपद के जैतपुर ग्राम पंचायत के सहायक सचिव श्री सुशील कुमार जैन के विरूद्ध अपने छोटे भाई को अवैध तरीके से प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिए जाने तथा मनरेगा की मजदूरी में फर्जी हाजिरी डालकर अनियमितता करने की शिकायत प्राप्त होने पर जांच दल गठित किया गया था। जांच के दौरान सहायक सचिव श्री सुशील कुमार जैन को वित्तीय अनियमितताएं करने का दोषी पाया गया। साथ ही सुशील कुमार जैन के विरूद्ध फर्जी प्रमाण पत्र बनावकर नियुक्ति करने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर भी जांच उपरांत श्री जैन के मूल निवासी प्रमाण पत्र कूटरचित एवं फर्जी होना पाया गया। जिस पर ग्राम पंचायत जैतपुर के सहायक सचिव श्री सुशील कुमार जैन की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
इसी प्रकार बाड़ी जनपद की ग्राम पंचायत घाट पिपलिया के ग्राम रोजगार सहायक श्री राजीव कुमार पुर्विया द्वारा अपात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ देने की शिकायत प्राप्त होने पर जांच दल गठित करते हुए जांच की गई। जिसमें ग्राम रोजगार सहायक श्री राजीव कुमार पुर्विया को पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित 11 हितग्राहियों को पुनः प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने का दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया द्वारा बेगमगंज जनपद की ग्राम पंचायत ध्वाज के ग्राम रोजगार सहायक श्री राकेश गौर को जांच उपरांत खेत तालाब निर्माण कार्यो में मूल्यांकन से अधिक राशि व्यय करने, लापरवाही बरतने एवं वित्तीय अनियमितताएं करने का दोषी पाते हुए ग्राम रोजगार सहायक श्री राकेश गौर की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका