एक तरफ जनता शराब बंद करने की मांग उठाती है दूसरी तरफ धार्मिक स्थलों के पास खुल रही शराब दुकान।

नसीम खान संपादक
सांची,,,इन दिनों इस स्थल पर एक शराब कंपनी ग ई दूसरी आई इस कंपनी ने सरकार के नियमों को भी ताक पर रख दिया तथा लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए धार्मिक स्थल के सामने ही शराब दुकान खोल डाली जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया तथा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार वैसे तो यह स्थल एक पवित्र धार्मिक स्थल की श्रेणी में गिना जाता है तथा यह स्थल एक पवित्र बौद्ध स्थल के रूप में विश्व भर में विख्यात है इसके साथ ही इस स्थल पर अन्य धर्मालंबियों की भी आस्था का केंद्र है यही कारण है यह स्थल हमेशा से ही धर्म मय दिखाई देता है इस स्थान पर आबकारी विभाग शराब दुकान नीलाम करता आया है हाल ही मार्च का महीना खत्म हुआ था कि एक कंपनी का ठेका खत्म हुआ तथा दूसरी कंपनी ने शराब ठेका हथिया लिया । तथा कंपनी ने शराब परोसने का काम शुरू कर दिया पहले एक ही ठिकाने पर शराब दुकान हुआ करती थी अब कंपनी ने अपनी आय बढ़ाने दो स्थानों पर शराब दुकान खोल डाली बताया जाता है पूर्व में सांची विदिशा के बीच बायपास रोड पर शराब दुकान खोल दी गई थी परन्तु इस शराब दुकान पर विदिशा की शराब कंपनी ने आपत्ति लगाई तब नगर की दुकान लेने वाली कंपनी ने वहां से शराब दुकान हटाकर जो वर्षों पुराना हनुमान मंदिर जिसे बावड़ी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है इस मंदिर पर सांची सहित आसपास गांव के लोग आते रहते हैं इनमें महिला बच्चे पुरुष काफी संख्या में रहते हैं इसके समीप शराब दुकान खोल डाली जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया तथा इस शराब दुकान को हटाने मंदिर समिति सहित शिवसेना ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी को सौंपा तथा मांग की शीघ्र धार्मिक स्थल के समीप से शराब दुकान हटाई जाए । अन्यथा दो दिन पश्चात मंदिर समिति एवं शिवसेना गांव वालों के साथ स्वयं शराब दुकान हटाने पर मजबूर हो जायेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । शिव सेना जिला अध्यक्ष सूरज मल जैन ने बताया कि इस स्थल से शराब दुकान बन्द करने के स्थान पर बढ़ा दी गई है तथा कमापार हनुमान मंदिर के समीप दुकान खोल दी गई है जिससे मंदिर आने वाले भक्तों में बैचैनी बढ़ गई है ।हम इस दुकान मंदिर के समीप खोलने का विरोध करते हैं तथा दो दिन में हटाई गई तो शिवसेना व मंदिर समिति स्वयं यहां से दुकान हटाने मजबूर हो जायेगी ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल