पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु कंट्रोल रूम गठित

नसीम खान संपादक

रायसेन,
रायसेन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्ध सुनिश्चित करने हैण्डपम्प एवं नलजल योजनाओं की समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मियों के दौरान आने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मियों के दौरान यदि पेयजल संबंधी कोई समस्या आती है तो 07482-292040 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कंट्रोल रूम हर रोज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित किया जाएगा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एसके मालवीय ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का प्रभारी श्री एसएल कोरी सहायक यंत्री को बनाया गया है। जिनका मोबाइल नम्बर 9752338557 है। कंट्रोल रूम में प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक श्री गोंविद विश्वकर्मा मो.न. 9669233477 तथा दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक श्री प्रकाश रायकवार मो.न. 6263113327 की ड्यूटी लगाई गई है। शासकीय अवकाश के दिनों में कंट्रोल रूम में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक क्रियाशील रहेगा। अवकाश दिवसों में कंट्रोल रूम में श्री प्रकाश रायकवार मौजूद रहेंगे।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एसके मालवीय ने बताया कि कंट्रोल रूम में मौजूद रहने वाले विभागीय कर्मचारी प्रत्येक टेलीफोन कॉल को अटेंड कर पेयजल समस्या, नलजल योजना एवं हैण्डपंप खराबी से संबंधित शिकायतों को नोट कर सहायक यंत्री, उपयंत्री को तत्काल अवगत कराएंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के अधिकारियों को उपखण्ड स्तर पर भी समाधान हेतु दायित्व सौंपे गए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश