ग्यारसपुर :- आगामी त्यौहारों के मद्देनजर ग्यारसपुर के थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की
बैठक में एसडीएम तन्मय वर्मा ने सभी समुदायों के लोगो से शांति पूर्वक ईद, परसुराम जयंती, अक्षय तृतीया मनाने की अपील की ।
इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा, ने कहा की जैसी व्यवस्था की जरूरत लगती है समय पर पुलिस बल मौजूद होगा जो भी व्यवस्था की जरूरत है मुहैया कराई जाएगी उन्होंने आगामी त्यौहार शांति से मनाने की अपील की एवं शुभकामनाएं बधाई दी ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि राजू कुशवाह , जनपद सदस्य अनीस खान मसूरी समाज सेवी प्रताप सिंह रघुवंशी स्वादीप रघुवंशी नगर के पत्रकार, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।






