गरीबों की जिंदगी बदलने वाली योजना है पीएम आवास योजना- विधायक श्री सिंह

नसीम खान संपादक

जिले में पीएम आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत नवनिर्मित 9220 आवासों में हितग्राही परिवारों ने किया गृह प्रवेश

रायसेन,
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य एवं राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में रीवा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत गृहप्रवेशम कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा हितग्राहियों द्वारा लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक श्री सिंह तथा कलेक्टर श्री दुबे ने कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सिर्फ पक्के मकान बनाने की योजना नहीं है, यह गरीबों की जिंदगी बदलने वाली योजना है। प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना पक्का मकान हो और इस सपने को साकार करने का काम प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से सरकार द्वारा किया जा रहा है। विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण और उन्नति के लिए, उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जल जीवन मिशन सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर से अरविंद दुबे ने बताया कि आज जिले में की सातों जनपद पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत नवनिर्मित 9220 आवासों में हितग्राहियों द्वारा गृह प्रवेश किया गया है। बेगमगंज जनपद पंचायत में 1413, गैरतगंज जनपद पंचायत में 971, औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत में 1311, सांची जनपद पंचायत में 1301, सिलवानी जनपद पंचायत में 1801 तथा उदयपुरा जनपद पंचायत में 1902 नवनिर्मित पीएम आवास में हितग्राहियों द्वारा गृहप्रवेश किया गया है।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि योजना के प्रारंभ वर्ष 2016-17 से अभी तक कुल 92660 पीएम आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिनमें 92416 आवास स्वीकृत हो गए हैं तथा 82559 आवास पूर्ण भी हो गए हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2021-22 में आवास प्लस अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य 15255 के विरूद्ध 9782 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण हो गए हैं। कार्यक्रम में हितग्राहियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद जीवन में आए बदलाव के बारे में भी बताया गया। जिले से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को 1245 तथा मुख्यमंत्री श्री चौहान को 1125 बधाई संदेश पोस्टकार्ड द्वारा भेजे गए हैं।

सभी जनपद पंचायतों में आयोजित हुए गृहप्रवेशम कार्यक्रमरायसेन जिले की सातों जनपद पंचायतों के विभिन्न ग्रामों में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नवनिर्मित 9220 आवासों में एक साथ हितग्राही परिवारों द्वारा गृह प्रवेश किया गया। अनेक ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राही परिवारों को उनके पक्के आवासों में गृह प्रवेश कराया गया, जिससे हितग्राही परिवारों की खुशी दोगुनी हो गई। हितग्राहियों द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रधानमंत्री आवास के लिए धन्यवाद भी दिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा