विकास तथा निर्माण कार्यों में लाएं गति– जिला पंचायत सीईओ

नसीम खान संपादक
जिला पंचायत सीईओ ने की विभागीय योजनाओं तथा निर्माण कार्यों की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, गोवर्धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत सरोवर, मध्यान्ह भोजन, नल जल योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामों का सतत भ्रमण कर विकास और निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर समय सीमा में कार्य पूर्ण कराएं जाने के संबंध में निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामों के निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से भेंट कर उन्हें आवास का कार्य पूर्ण कराने की समझाइश दें। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण अन्तर्गत सत्यापन की प्रगति की जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए अमृत सरोवर, कपिलधारा, खेत सड़क, डीपीटी अन्तर्गत आधार आधारित भुगतान की समीक्षा, परिसंपत्ति निर्माण कार्यपूर्णता पर विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। बीपीएल (गरीबी रेखा की सूची में नाम जोड़ा जाना ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पात्र ग्रामीणों के नाम सूची में जोड़े जाएं।
बैठक में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, शिकायतों के लंबित जांच प्रतिवेदन की समीक्षा, ऑनलाईन ऑडिट, पंचायतों में ई-न्यायालय केन्द्र स्थापित किये जाने के संबंध में समीक्षा की गई। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की समीक्षा कर जल्द से जल्द शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही समाधान ऑनलाईन हेतु चयनित विषय पर भी चर्चा की। नलजल योजना एवं स्वीकृत आवास की किश्त भुगतान की शिकायतों की समीक्षा कर निराकरण संबंधी निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2023-24 ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), स्थानीय सतत् विकास लक्ष्य से संबंधित 09 थीमों तथा ग्रामीण क्षेत्र में भवन निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में सभी सबंधित अधिकारी तथा जनपद सीईओ भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    नसीमखान सांचीसांची,,,चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो गई है। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।