नसीम खान संपादक
रायसेन,,इन दिनों लगातार हो रही असामयिक बारिश से किसानों की चना गेहूं फसलों के उपार्जन केन्द्रों तक पहुंचने से उपज गीली होने का खतरा बन गया है फसलों के केंद्र तक पहुंचने से गीली होने का खतरा बन गया है इससे सुरक्षित रहने के लिए प्रशासन ने किसानों से जिला आपूर्ति अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि किसानों के स्लाट बुकिंग अनुसार अपनी दिनांक आने पर ही अपनी फसलों को उपार्जन केन्द्रों पर बारिश से बचाव कर ढांक कर लाये जिससे गेहूं चना गीला न हो बिना बुकिंग के फसलों को केंद्र पर न लायें बिना बुकिंग के फसलों को लाया जाता है तो इस स्थिति में फसल क्रय किया जाना संभव नहीं हो सकेगा स्लाट तिथि पर फसल खरीद केंद्र पर लायें तथा केंद्रों पर तौल कराने के बाद देयक अवश्य प्राप्त करें शासन द्वारा सम्पूर्ण फसल का एक ही देयक दिये जाने का प्रावधान है ।यह आदेश कलेक्टर द्वारा अनुमोदित किया गया है ।






