लंबे अरसे से धरना आंदोलन कर रहे रोजगार सहायकों की हड़ताल जारी

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर सरकार को मांग मनवाने के लिए जुटे हुए हैं इस कड़ी में रोजगार सहायक तथा सहायक सचिव भी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं परन्तु सरकार इनकी मांगों को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है जिससे सरकार की योजनाएं भी अटक कर रह गई है।
जानकारी के अनुसार रोजगार सहायक तथा सहायक सचिव अपनी मांगों को लेकर लगभग एक महीने से अधिक समय से कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं । मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक एवं सहायक सचिव महासंघ के तत्वावधान में पहले एक सप्ताह तक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर चले गए थे सरकार द्वारा सुध न लेने पर 20 मार्च से जनपद पंचायत सांची के रोजगार सहायक एवं सहायक सचिव कलमबंद हड़ताल पर चल रहे हैं जिससे जप अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में शासन की ही योजना जमीनी स्तर पर पहुंचने से पहले ही खटाई में पड़ गई है हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी मांगों का मांग पत्र भी दिया जा चुका है इनकी मांगों में शामिल प्रमुख रूप से जिला संवर्ग सहायक सचिव में संविलयन कर नियमितिकरण एवं वेतन सचिव के समकक्ष होने से 90%सहायक सचिव पर भी लागू कराया जाये जो कम से कम तीस हजार प्रति माह हो । ग्राम रोजगार सहायक के लिए भी स्थानांतरण नीति लागू की जाये । वर्ष 13 के बिंदु क्र 6 के अनुसार निलंबन किया जाये एवं निलंबन अवधि में गुजारा भत्ता दिया जाये । ग्राम सहायकों की दुर्घटना मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता राशि पांच लाख तथा अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता दी जाये पीएफ का प्रावधान किया जाए । रोजगार सहायक एवं सहायक सचिवो ने बताया कि जब तक हमारी मांगों पर सरकार गंभीर होकर विचार नहीं करती तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    नसीमखान सांचीसांची,,,चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो गई है। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।