नसीम खान संपादक
कलेक्टर श्री दुबे ने जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजाकलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कलेक्टर श्री दुबे ने सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण किसी भी मरीज को परेशानी ना हो। सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं तथा आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए भी पर्याप्त तैयारी रखी जाए। सीएमएचओ डॉ खत्री ने बताया कि आयुष चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह तथा एसडीएम श्री एलके खरे भी उपस्थित थे।






