राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर,ग्राम गुदंरई में ग्रामीण विकास प्रांत संयोजक बृज किशोर भार्गव के आथित्य में एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सुकनिल जैन की अध्यक्षता और कृषि प्रक्षेत्र में राजपाल प्राकृतिक (जैविक) खेत बाजार का शुभारंभ किया गया। किसान कमल राजपाल ने खेत बाजार का तात्पर्य अपने प्राकृतिक उत्पाद को खेत से विक्रय करना बताया है। कार्यक्रम मे उपस्थित किसानो को वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुकनिल जैन व्दारा प्राकृतिक खेती करने की जानकारी दी गई। वही मुख्य अतिथि श्री भार्गव ने जैविक खाद एवं रासायनिक खाद मे विस्तार पूर्वक बडा अंतर बताते हुए जैविक खाद को अमृत के समान बताया। और कहा कि देश के जन मानव को शुध्द अन्न जल गृहण करने की आवश्यकता है इसे नकारा नही जा सकता। इस दौरान इस जैविक खाद कार्यक्रम में नगर सहित ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे इस दौरान किसान अमरदास राजपाल, रमेश राजपाल, बृजभूषण राय, प्रदीप राठी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कृषक व्यापारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं जैविक खाद के बारे में समझा और जाना !
नसीम खान संपादक






