नसीम खान संपादक
सांची,,, नगर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित रिसोर्ट में आज एक कागपुर निवासी विदिशा के जगतसिंह के सुपुत्र निखिल अंशु के विवाह समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद देने पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित अनेक मंत्री सांसद विधायक शामिल हुए तथा वर-वधू को आशीर्वाद दिया एवं परिजनों को विवाह समारोह की बधाई दी। इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।






