पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता जरूरी- कलेक्टर श्री दुबे

नसीम खान संपादक
जिले में 18 मई से 05 जून तक आयोजित होंगे पर्यावरण जनजागृति संबंधी विविध कार्यक्रम

रायसेन,
भारत सरकार के मिशन लाइफ अंतर्गत जिले में पर्यावरणीय जन जागृति कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में क्षेत्रीय कार्यालय मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मण्डीदीप द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने अधिकारियों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने हेतु व्यक्तिगत जीवन शैली में परिवर्तन से पर्यावरण की समस्याओं के समाधान हेतु पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जिले में मिशन लाइफ के अंतर्गत 18 मई से 05 जून 2023 तक व्यापक स्तर पर पर्यावरण जनजागृति कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक, रैली, पेम्पलेट वितरण, कॉफ्रेंस आदि गतिविधियां आयोजित की जाएगीं। इन गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को ऊर्जा बचाने, पानी बचाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, सतत् खाद्य प्रणाली, अपशिष्ट कम करने, स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने तथा इलेक्ट्रानिक वेस्ट को कम करने के लिए जागरूक और प्रेरित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री दुबे ने ऊर्जा विभाग, पीएचई, जनअभियान परिषद, जल संसाधन विभाग, महिला बाल विकास विभाग, नगरीय निकाय, कृषि सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर गतिविधियां आयोजित किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया द्वारा भी जागरूकता गतिविधियों के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मण्डीदीप के सब इंजीनियर श्री राजेश पाटीदार द्वारा पीपीटी के माध्यम से मिशन लाइफ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

पर्यावरण को बचाने की अधिकारियों ने ली शपथबैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने सभी अधिकारियों को पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाने तथा अपने परिवार, मित्रों और अन्य नागरिकों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों तथा व्यवहारों को अपनाने के लिए सतत् रूप से प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल