मप्र विधानसभा की प्राक्कलन समिति विधायक श्री सिंह ने की जिले में संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा

नसीम खान संपादक

रायसेन,
मप्र विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह तथा विशेष आमंत्रित सदस्य लोक लेखा समिति के सभापति श्री पीसी शर्मा द्वारा बेगमगंज में आयोजित बैठक में जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, नर्मदा घाटी विकास, खनिज साधन विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास सहित अन्य विभागों की संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। प्राक्कलन समिति के सदस्य श्री श्री मनोज नारायण सिंह चौधरी तथा डॉ हिरालाल अलावा वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने संबंधित विभागों की योजनाओं तथा गतिविधियों से अवगत कराया गया।
बैठक में जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में स्थित जलाशयों तथा तालाबों, उनकी जलभराव क्षमता तथा वर्तमान में संग्रहित पानी तथा सिंचाई के रकबे के बारे में जानकारी लेते हुए समीक्षा की गई और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। इसी प्रकार पीएचई विभाग तथा जल निगम की समीक्षा करते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जल जीवन मिशन, नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रगतिरत कार्यो की जानकारी ली गई। बैठक में पीएचई अधिकारी को तीन दिवस के भीतर संबंधित ग्रामों में दौरा कर नल दुरूस्त कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जल निगम के अंतर्गत 1411 गॉवों में नल से जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जन निगम के अधिकारी ने बताया कि लगभग दो वर्षो में सभी 1411 गॉवों में नल से जल प्रदाय का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
इसी प्रकार बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क एवं विभिन्न निर्माण कार्यो तथा उनकी प्रगति, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं, उनके क्रियान्वयन तथा प्रगति की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने वनाधिकार पट्टा वितरण के संबंध में अवगत कराया कि वनाधिकार पट्टे देने के उपरांत नामातंरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। बैठक में विधानसभा सचिवालय अपर सचिव श्री एमएल मनमानी, एडिशन सेक्रेटरी श्री वीरेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण