जिले में 2 लाख 43 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को हर महीने मिलेंगे एक-एक हजार रूपये – स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

नसीम खान संपादक
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने रायसेन में घर-घर जाकर बहनों को प्रदान किए लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र

रायसेन,
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन के वार्ड नंबर 14 राहुल नगर में घर घर जाकर पात्र बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। लाड़ली बहनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही लाड़ली भांजियों द्वारा ‘‘मामा जी‘‘ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया गया। इसके पूर्व राहुल नगर में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा भी उपस्थित रहे।स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का आधार बनेगी। योजना के तहत लाड़ली बहनों को हर महीने एक-एक हजार रू की राशि प्रदान की जाएगी। इसी महीने की 10 तारीख को पात्र बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे रायसेन जिले में दो लाख 43 हजार 428 लाड़ली बहनों को हर महीने एक-एक हजार रू मिलेंगे। अकेले रायसेन नगर में ही आठ हजार से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी। जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने बेटियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की हैं। बेटियाँ हमारे लिए वरदान हैं। एक समय था जब बेटियों को बोझ समझा जाता था, आज बेटी के जन्म पर खुशियां मनाई जाती हैं। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली लक्ष्मी-2 सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत और स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत स्थान बेटियों के लिए सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई। शिक्षण कार्य में भी बेटियों की हिस्सेदारी कम से कम आधी हो, इसकी पहल की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं के लिए सीखो-कमाओ योजना शुरू की गई है, जिसमें युवाओं को कौशल सीखने के साथ भुगतान भी किया जाएगा। कौशल प्रशिक्षण के लिए कंपनियों और सर्विस सेक्टर को जोड़ा जाएगा। यह योजना युवाओं में क्षमता संवर्धन कर उन्हें पंख देने की योजना है, जिससे वे खुले आसमान में ऊँची उड़ान भर सकें और उन्हें रोजगार, प्रगति और विकास के नित नए अवसर मिलें। उन्होंने बताया कि योजना में 12वीं उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को 8 हजार रूपए, आईटीआई उत्तीर्ण को 8 हजार 500 रूपए, डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9 हजार रूपए और स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक योग्यता वालों को 10 हजार रूपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसान भाईयों को हर साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 06 हजार रू और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 04 हजार रू, इस प्रकार कुल 10 हजार रू की राशि प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के घर दिए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत गॉव-गॉव में हर घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उन्नति के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में गॉवों तथा वार्डो में शिविर लगाकर आवेदन भरे गए। जिले में कोई भी पात्र महिला आवेदन से शेष ना रहे, इसके लिए प्रत्येक स्तर मॉनीटरिंग की गई। योजना के लिए जिले में दो लाख 45 हजार से अधिक आवेदन भरे गए। एक मई से 15 तक 2275 आपत्तियां भी प्राप्त हुई, जिनका नियमानुसार निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि सभी दो लाख 43 हजार 428 लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र घर-घर जाकर प्रदान किए जाएंगे। योजना का जिले में बेहतर और सफल क्रियान्वयन हों इसके लिए प्रशासन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर भी लाड़ली बहनाओं को, योजना स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री जमना सेन, श्री राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण