नसीम खान संपादक
सांची,,,, तपती ज़मीन आग गिराता आसमान की भरी गर्मी के बीच अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने आज गुरुजियों ने विदिशा से भोपाल तक पदयात्रा शुरू की इसमें बड़ी संख्या में गुरुजी शामिल रहे।
जानकारी के अनुसार गुरुजी संयुक्त मोर्चा मप्र गुरुजी संवर्ग के शिक्षकों का नीलाम पार्क भोपाल में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है इस आंदोलन में शामिल होने गुरुजी संवर्ग शिक्षकों ने आज विदिशा से अपनी पदयात्रा इस तपती धूप में शुरू की यह यात्रा सांची पहुंची । इन शिक्षकों की मांग में मुख्य रूप से गुरुजी संवर्ग में नियुक्ति दिनांक से 27968 शिक्षकों की गणना की जा रही है शासन द्वारा आज तक पूराने नहीं किया जा सका है संविदा शाला शिक्षक एवं शिक्षा कर्मी एवं गुरुजियों के भेद खत्म किये जाये। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बनाई गई डीपी दुबे कमेटी की अध्यक्षता वाली कमेटी में गुरुजियों की नियमितिकरण की अनुशंसा की जाये गुरुजी संवर्ग गुरुजियों में संविलयन के अतिरिक्त रूप से प्रतियोगी प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण करने का मौका दिया जाये तथा सेवा उपरांत नियमित वेतन मान अवधि मान्य किया जावे प्रशिक्षण प्राप्त गुरुजियों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त किया जाये। पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा गुरुजियों को वरिष्ठता दिये जाने की घोषणा की थी संयुक्त मोर्चा गुरुजी संवर्ग सेवा काल की गणना करते हुए नियमित वेतनमान एवं क्रमोन्नति का लाभ दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं गुरुजी संवर्ग मोर्चा की मांग पर गंभीरता से विचार कर मांगों को पूरा किया जाये ।






