सोनादुला गौठान में मिल गया गंगा समूह को ठोर

गंगा स्व सहायता समूह जैविक खाद, मुर्गीपालन, बतख पालन, मछलीपान से समूह को हुई 2 लाख 50 हजार रुपए की आमदनी

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

गौठान से जय शीतला स्व सहायता समूह, सखी सहेली स्व सहायता समूह भी जुड़े*

राज्य सरकार की सुराजी गांव गौठान योजना में सोनादुला गौठान की गंगा स्व सहायता समूह की महिलाओं को ठिकाना मिल गया है। गौठान में जैविक खाद बनाने के काम से लेकर महिलाएं मुर्गीपालन, बतख पालन और मछलीपालन के कार्यों से जुड़ी और 2 लाख 50 हजार 987 रूपए की आमदनी पाकर बेहद खुश है। गंगा समूह की महिलाओं की दिनोंदिन उन्नति देखकर गांव की जय शीतला स्व सहायता समूह एवं सखी सहेली समूह की महिलाएं भी आगे आकर गौठान से जुड़ गई हैं और आमदनी प्राप्त कर रही है।
सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सोनादुला की स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुमन गुप्ता बताती हैं कि पहले छोटे-मोटे काम करके उतनी आमदनी नहीं होती थी, लेकिन जब से गौठान का निर्माण हुआ है उनकी उम्मीद बढ़ गई। गौठान में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर 661.30 क्विंटल खाद उत्पादन की और 331.60 क्विंटल खाद की बिक्री कर 1 लाख 29 हजार 987 एवं 45 हजार रूपए का केंचुआ बेचकर 1 लाख 74 हजार 987 रूपए की आमदनी अर्जित की। समूह द्वारा बतख पालन करते हुए 32 हजार रूपए की लागत लगाई और कड़ी मेहनत करते हुए समूह द्वारा बतख को बेचकर 57 हजार रूपए की आय प्राप्त की और 25 हजार रूपए का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। समूह की दीदियों ने गौठान में अपनी आजीविका गतिविधि को बढ़ाते हुए मुर्गीपालन का कार्य भी शुरू किया। जिसमें कार्य करते हुए समूह ने 40 हजार रूपए लगाए और मुर्गी की बिक्री से 71 हजार रूपए आय अर्जित करते हुए 31 हजार का लाभ प्राप्त किया। समूह ने मछलीपालन में भी अपने हाथ अजमाए और 28 हजार रूपए से कार्य शुरू करते हुए 49 हजार में मछली का विक्रय करते हुए 21 हजार का लाभ प्राप्त किया।

गौठान में गंगा समूह की सफलता को देखते हुए दूसरे समूह भी जुड़ने शुरू हो गए। जय शीतला समूह की अध्यक्ष श्रीमती मीरा बरेठ बताती हैं कि उनका समूह द्वारा 3 एकड़ क्षेत्र में सब्जी बाड़ी का कार्य करते हुए मूंगफली, आलू प्याज की खेती शुरू की। जिसमें समूह के द्वारा 1 लाख 5 हजार की आय प्राप्त करते हुए 60 हजार 500 रूपए का लाभ प्राप्त किया। समूह की दीदियों ने मुर्गीपालन करते हुए 30 हजार रूपए लगाए और 63 हजार में मुर्गियों को बेचकर 33 हजार रूपए लाभ अर्जित किये। सखी सहेली समूह द्वारा मशरूम उत्पादन करते हुए बीज, बांस, पैरा, पॉलीर्थिन, रसायन में 25 हजार रूपए खर्च करते हुए मशरूम तैयार किया। मशरूम तैयार होने के बाद उसे 51 हजार रूपए में विक्रय कर 36 हजार रूपए का लाभ मिला।

Related Posts

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल