वाहनों की पार्किंग न होने से बेतरतीब वाहन सड़कों पर खडी कर रहे परेशानी

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो इस स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरने से सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए सर्विस रोड़ बनाये गये है परन्तु इन सर्विस रोडो पर पार्किंग न होने से सड़कों पर खड़े करने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बदहाल हो चुकी है इस ओर न तो स्थानीय प्रशासन न ही पुलिस प्रशासन ही कोई क़दम उठा पा रहे हैं जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार नगर से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज़ गति से दौड़ने वाले वाहनों से सुरक्षित रहने विभाग ने छोटे वाहनों सहित पैदल चलने वालों को सर्विस रोड़ निर्मित कर दिये है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर लोहे की रेलिंग भी लगा रखी है जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो सके तथा लोग सर्विस रोड़ पर आसानी से अपने वाहन अथवा पैदल चल सके परन्तु इस नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे अनेक बैंक भी है इन बैंकों में बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है साथ ही खान-पान के लिए अनेक दुकान भी होटल लाज भी खुले हुए हैं परन्तु यहां किसी के पास भी कहीं कोई पार्किंग व्यवस्था न होने से यहां आने वाले अधिकांश लोगों को अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़े करने पर मजबूर होना पड़ता है जिससे सर्विस रोड़ पर जाम की स्थिति बन जाती है जिससे आने जाने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है । पार्किंग व्यवस्था न तो बैंकों के पास ही उपलब्ध है न ही होटल दुकान दार लाज संचालकों के पास है तब स्थानीय वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते है तो अनहोनी का खतरा मंडराता नजर आता है कहीं कहीं तो इस सर्विस रोड़ को अतिक्रमण कारियों ने कब्जा जमा रखा है तथा सर्विस रोड़ पूरी तरह समाप्त ही हो गई है परन्तु इस अव्यवस्था तथा अतिक्रमण से सड़क को छुटकारा दिलाने न तो स्थानीय प्रशासन ही आगे बढ़ पा रहा है न ही रात-दिन वाहनों की जांच पड़ताल करने वाली पुलिस ही सड़कों पर खड़े होकर जाम की स्थिति खड़ी करने वालों से ही सख्ती से पेश आ पा रही है तथा न ही वाहनों की पार्किंग के लिए कोई स्थान ही सुनिश्चित किया जा सका है तथा बीच सड़कों पर वाहन खड़े करने वालों पर ही पुलिस अपनी कार्रवाई करने में ही सक्षम दिखाई दे रही है हालांकि ऐसा भी नहीं है कि इस स्थल की सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों में ही पुलिस का कोई भय ही दिखाई दे पाता है जिससे यातायात नियमों का पालन हो सके । वैसे तो अक्सर पुलिस को वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करवाने में सख्ती बरतते देखा जा सकता है परन्तु स्थानीय स्तर पर पुलिस के सामने ही खुलेआम वाहनों को बीच सड़कों पर खड़े कर तथा जाम की स्थिति बनाने तक पुलिस लाचार बनी रहती है तब नगर में खुलेआम यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते पुलिस देखते हुए भी अनदेखी कर देती है जिससे लोगों का हौसला बढ़ता दिखाई दे रहा है तब सरकारी संबंधित विभाग मौन साध कर तमाशबीन बनकर रह गए हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण