नसीम खान संपादक
रायसेन,1st जनजातीय खेल महोत्सव का आयोजन ओड़िसा की राजधानी भुवनेश्वर में दिनांक 09 जून से 12 जून 2023 तक किया गया।मध्यप्रदेश ने महिला हाँकी में कांस्य पदक 🥉 जीता । रायसेन की बेटी कु. आरती भलावी ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया । कु. आरती के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश की टीम कांस्य पदक 🥉 विजेता रही ।मध्यप्रदेश की टीम ने छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश को पराजित कर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया, सेमीफ़ाइनल में मध्यप्रदेश को ओड़िसा के हाथों 2-0 से पराजित होना पड़ा । कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में मध्यप्रदेश ने गुजरात को 2-0 से पराजित कर कांस्य पदक जीता 🥉।
कु. आरती की इस उपलब्धि पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल एंव ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने आरती भलावी व प्रशिक्षक श्री प्रह्लाद राठौर को बधाई दी ।






