जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
दिलेशर चौहान संवाददाता छग,
छत्तीसगढ़ सरकार भूपेश बघेल भीषण गर्मी में बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को आगाह कर दिया है।
ताकि कोई लू के चपेट में ना आए ,अगर किसी प्रकार से इस भीषण गर्मी में तबीयत खराब होने पर तत्काल उन्हें उचित इलाज मुहैया कराए।
साथ ही साथ देरी से बारिश के आने पर चिंता जताई है। छत्तीसगढ़ सरकार गरीब किसानों की सरकार भरोसे की सरकार के रूप में जाना जाता है।
भूपेश बघेल किसी भी हाल में किसानों को भुगतना ना पडे। किसी प्रकार की उन्हें चिंता ना हो।
इसलिए सरकार किसानों के लिए पहले से नुकसान से बचाने के लिए जुड़ चुकी है।
उन्होंने नगर निकाय और पंचायतों को खास निर्देश दिए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार देरी से बारिश पर फसल बोनी में बीज खाद एवं मुआवजा उपलब्ध कराई जाएगी ।
ताकि किसानों को किसी प्रकार की क्षति ना हो।
सीएम ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भरोसे की सरकार है जिसे वह किसी भी हाल में गरीब किसानों का भरोसा तोड़ना नहीं चाहेगी।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार काफी हद तक किसानों के हित के लिए कई योजनाएं चला रखी किसान सम्मान निधि, गाय घुरवा गौठान, के जरिए किसानों को समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है।






