300 मीटर सीसी सड़क बनी पर दोनों और नही भरी साइड है, भर रहा पानी चढ़ने उतरने मिट्टी का रेंप भी नहीं बनाया

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर

सुल्तानपुर–प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 से राजल वाली पंचायत के गांव महुआ खेड़ा तक बनने वाली 5 किलोमीटर की सड़क नगर सहित ग्रामीण अंचलों के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है !

5 किलोमीटर कि यह सड़क 3.78 करोड़ 59 लाख की बनाई जा रही है जो निर्माण शुरू होने से आज तक विवादों में घिरी हुई है !

निर्माण एजेंसी ने 8 माह में करीब 300 मीटर कंक्रीट सीमेंट करण रोड का निर्माण किया है जो निर्माण से आज तक विवादों में घिरा हुआ है ! वार्ड क्रमांक 1 के निवासी पीडब्ल्यूडी विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी भंवर लाल शर्मा, पूर्व सरपंच हनुमत सिंह लोधी, चेन सिंह धाकड़, सोनू गोर आदि ने बताया कि निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण के बाद आज दिनांक तक सड़क के दोनों ओर साइड नहीं भरने से हम वार्ड वासी एवं ग्रामीणों को 1 दिन पूर्व पूरे दिन लगातार बारिश होने से हमारा संपूर्ण क्षेत्र इस सड़क निर्माण के चलते मानो जलमग्न हो गया है ! क्योंकि सड़क निर्माण के चलते सड़क का 300 मीटर का क्षेत्र ऊंचा हो गया है और दोनों तरफ नीचाई होने से, सड़क निर्माण के बाद दोनों तरफ से नहीं भरने से, लोग नीचे से ऊपर सड़क तक पहुंचने में भारी परेशानी व दिक्कत का सामना कर रहे हैं !

निर्माण एजेंसी को 15 जून के पहले करना था यह कार्य–निर्माण एजेंसी द्वारा लगभग 8 माह से यह 300 मीटर निर्माण कार्य किया जा रहा है इसके बावजूद भी 22 जून तक इस सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, निर्माण एजेंसी को चाहिए था कि 15 जून के पहले 300 मीटर के क्षेत्र को, जो रेवासी क्षेत्र में आता है उसे पूर्ण रूप से तैयार करना था क्योंकि क्षेत्र नगर परिषद के वार्ड क्रमांक एक में आता है जहां नगर की दो-दो उत्कृष्ट कॉलोनियों के रहवासी निवास करते हैं साथ ही इसी क्षेत्र में नगर की अग्रणी संस्था संचालित है जिसमें नौनिहाल छात्रों का आवागमन इसी सड़क के माध्यम से होता है आज निर्माण एजेंसी की खामी की वजह से कितने ही लोगों को इस सड़क से दो चार होना पड़ रहा है !

वार्ड वासियों ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही , हठधर्मिता विभाग की उदासीनता के चलते आज पहली बारिश के बीच हम वार्ड वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है !

बारिश के चलते घरों में बारिश संबंधी अनेक कार्य होते हैं आज उन कार्यों को छोड़ हमें इस सड़क समस्या से जूझना पड़ रहा है !

15 जून के पहले सड़क संबंधी कार्य पूर्ण कर लिए जाते हैं इन सब के बावजूद भी ठेकेदार द्वारा दिन में कार्य ना करते हुए रात में कार्य किया गया है इन सबके बावजूद आज भी हमें इस समस्या से जूझना पड़ रहा है ! लगातार 24 घंटे बारिश होने से संपूर्ण क्षेत्र जलमग्न हो गया है, तथा 24 घंटे अधिक समय तक धूप निकलने के बाद ही अब इस क्षेत्र में कार्य किया जा सकता है अगर धूप नहीं निकलती है तो यह सड़क समस्या और भी गंभीर भी हो सकती है !

5 गावों की जनता हो रही परेशान-इस 5 किलोमीटर रोड से 5 गाांव की जनता का निकलना होता है इनमें राजल बाड़ी पंचायत के ग्राम करा घाटी, खमरिया दारुद गढ, तलाब टोला, तलाब कॉलोनी आदि ग्रामों के, करीब 3000 से अधिक लोग का रोज आवागमन होताा है इनमें ग्रामीण अंचलों के स्कूली बच्चे इस सड़क से साइकिल से आवागमन करतेे हैं स्कूली छात्रों के लिए यह सड़क गंभीीर समस्या के रूप में सामने आई है ! कॉलोनी में गए स्लोव कंक्रीट की जगह कोपरा नुमा मिट्टी का इस्तेमाल-कॉलोनी वासी सोनू गौर, चैन सिंह, भंवर लाल शर्मा आदि ने बताया कि कॉलोनी में जाने हेतु बनाए गए स्लोव मैं कंक्रीट की जगह कोपरा नुमा मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है वह कॉलोनी वासियों के लिए हमेशा के लिए परेशानी का सबब होगा क्योंकि जब जब पानी गिरेगा तब तक इस क्षेत्र में कीचड़ और गंदगी होगी जिससे
हम कॉलोनी वासियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा !
साइड भरने में भराई कम–वार्ड वासियों ने बताया कि जहां-जहां ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के बाद भराई चालू कर दी है वहां कहीं डेढ़ फिट कहीं 2 फीट कोपरा भरा जा रहा है कहीं भी बराबर साइडों की भराई नहीं हो रही है, जिससे आने वाले समय में शायद बैठ जाएंगी जो गड्ढा नुमा प्रतीत होंगी !
राजल वाली पंचायत के पूर्व सरपंच कमोद सिंह मीणा ने कहा कि निर्माण एजेंसी ठेकेदार को समय रहते इस सड़क पर रोलर चला देना चाहिए जिससे सड़क की मिट्टी दब जाएगी जिससे रोड में सुधारी करण होगा और आवागमन में दिक्कत नहीं होगी !

जनपद सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद काकोडिया ने कहा कि अभी हाल ही में दो पुलियो की छत डाली गई है इसको लेकर पुलियों से निकलना नहीं हो रहा है, तो 1 दिन पूर्व घंटो बारिश चलने से पानी अधिक होने से लोगों का पुलिया से निकलना बंद हो गया है वही खेत जलमग्न होने से लोग परेशान होते दिख रहे हैं ! दो पहिया वाहन तो दूर अब पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है !
पीएम ग्राम सड़क योजना इंजीनियर प्रियंका यादव-ने कहा कि हमें जानकारी मिली है हमने तत्काल निर्माण इन सड़कों की साइड में भरने के लिए ठेकेदार को बोल दिया है ताकि आमजन परेशान ना हो !

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा