नसीम खान संपादक
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देषानुसार प्रति मंगलवार की भांति कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह द्वारा नागरिकों की समस्याओं, षिकायतों पर सुनवाई करते हुए उनका निराकरण किया गया। जनसुनवाई में जो आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अधिकांश आवेदन प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बीपीएल राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, अतिक्रमण तथा विद्युत समस्या से संबंधित थे। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर मकसूद खान सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






