नई शिक्षा नीति: आंगनबाड़ी में भी होगी पढ़ाई, प्राइमरी से जोड़ी जाएंगी

वसीम कुरैशी की रिपोर्ट
रायसेन।शासन की नई शिक्षा नीति को अब स्कूलों में शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें शुरुआती तौर पर अरुण, उदय और प्रभात (नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी) की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। इसके लिए अभी कार्ययोजना बनाई जा रही है।
जिला महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी दीपक संकत ने बताया कि यह अभी तय किया गया है कि प्राइमरी स्कूलों को आंगनबाड़ियों से जोड़ा जाएगा। इसमें शुरुआती कक्षाओं अरुण, उदय और प्रभात की पढ़ाई,जहां प्री-स्कूल हैं वहां पर और जहां प्री-स्कूल नहीं हैं वहां आंगनबाड़ियों में करवाई जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग भी दिए जाने की योजना है।
स्कूलों में नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर हो रही बैठकों में इस तरह से कार्ययोजना बनाए जाने पर सहमति बनी है और अब इसका ड्राफ्ट भी जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा।
बच्चों को सिखाया जाएगा अंक ज्ञान….
अभी तक सरकारी प्राइमरी स्कूलों में कक्षा पहली से बच्चों की पढ़ाई शुरू होती थी।, लेकिन अब नई शिक्षा नीति में अरुण, उदय और प्रभात कक्षाएं जोड़ी जा रही हैं। इन कक्षाओं में बच्चों को खेल-खेल में अक्षर ज्ञान तथा अंक ज्ञान कराया जाना है। अभी बच्चे आंगनबाड़ियों में देखरेख के लिए रखे जाते हैं।
छोटे बच्चों की देखभाल का अनुभव आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को होता है, इसलिए अब इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देकर बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के लिए तैयार किया जाएगा।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    नसीमखान सांची रायसेनसांची,,,साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास एवं विभिन्न योगिक क्रियाओं का आयोजन किया गया। योग एवं आयुर्वेद विभाग के छात्रों, शिक्षकों,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।