राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
नसीम खान संपादक
इसी श्रंखला में मंगलवार सुबह 8 बजे से दोपहर 3बजे तक प्रथम दिन 11000 रुद्री ओं का निर्माण किया गया !
जिसमें नगर के पुरुष एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर रुद्री निर्माण में पहुंचकर धार्मिक लाभ उठाया !
दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक 11,000 रुद्री ओ की पूजा अर्चना एवं अभिषेक का कार्यक्रम किया गया, नगर सुल्तानपुर के श्री राम जानकी मंदिर में हर वर्ष होने वाला रुद्री निर्माण एवं अभिषेक का कार्यक्रम नगर क्षेत्र का पहला कार्यक्रम होता है जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर धार्मिक लाभ उठाते हैं !जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला सम्मिलित रहे ! अभिषेक उपरांत भगवान शिव शंकर की महा आरती एवं प्रसादी का वितरण किया गया !
धार्मिक आयोजन आचार्य राजेंद्र शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुआ जिसमें सहयोगी आचार्य डीके दुबे एवं अन्य ब्राह्मण उपस्थित रहे !






