लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में आ रही खुशहाली- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

नसीम खान संपादक
रायसेन में लाड़ली बहना सेना शपथ ग्रहण एवं द्वितीय किष्त वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

रायसेन,
रायसेन में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत द्वितीय किष्त वितरण एवं लाड़ली बहना सेना के शपथ ग्रहण समारोह का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। समारोह में लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ दिलाई गई। साथ ही इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की पहल है। गत माह 10 जून को मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रू की राशि जमा की गई थी और आज फिर इंदौर से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की द्वितीय किस्त एक-एक हजार राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई है। हर महीने लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रू की राशि जमा की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाते हुए तीन हजार रू प्रतिमाह की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना ने बहनों का आत्म-विश्वास, घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से बहनों के जीवन में नया बदलाव और खुशहाली आ रही है। यह योजना माँ, बहन और बेटियों के कल्याण के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

लाड़ली बहना सेना को दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना सेना की सदस्य महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगी। जिन हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलना है उनके लिए लाड़ली बहना सेना की सदस्य नेतृत्वकारी भूमिका का निर्वहन करेंगी। नागरिकों को सजग बनाने, सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति और महिला अत्याचार के मामलों को नियंत्रित करने में भी लाड़ली बहना सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा भी संबोधित किया गया। साथ ही कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अवगत कराया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत सहित अन्य अधिकारी और लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

  • editornaseem

    Related Posts

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    नसीमखान सांचीसांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू…

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया