नसीम खान संपादक
रायसेन,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों से संवाद किया गया। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जनपद पंचायत सीईओ, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक वर्चुअली संवाद में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त जिले की सभी जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों में भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के संवाद कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया।






