सलामतपुर में शिक्षकों पर पेड़ गिरने से एक की मौत एक गंभीर ।

वसीम कुरैशी की रिपोर्ट सलामतपुर से
सांची,,, आज उस समय सलामतपुर में हृदयविदारक घटना घटी जब दो शिक्षक अपनी ड्यूटी कर सलामतपुर से विदिशा अपने घर लौट रहे थे कि सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिरने से दब गए जिससे एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि दूसरे को अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज विदिशा भेजा गया ।
जानकारी के अनुसार सलामतपुर में उस समय हृदयविदारक घटना घट गई जब दो शिक्षक सलामतपुर संकुल केंद्र से छात्रों को पढ़ा कर अपने घर लौट रहे थे । इनमें राजेन्द्र रघुवंशी निवासी दुर्गा नगर विदिशा एवं मनोज श्रीवास्तव मुखर्जी नगर में निवास करते हैं । दोनों ही शिक्षक ढकना चपना गांव विद्यायल में पदस्थ थे। दोनों ही शिक्षक सलामतपुर से विदिशा आ रहे थे कि सलामतपुर सिंचाई विभाग कालोनी के सामने बरसों पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ बारिश एवं हवा के कारण गिर गया जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों शिक्षक दब गए जिसमें पेड़ में दबने से मनोज श्रीवास्तव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे शिक्षक राजेन्द्र रघुवंशी को गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है । इस घटना से सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया इसी समय रायसेन कलेक्टर एवं एसपी का निकलना हुआ उन्हें भी जाम के कारण रुकना पड़ा तब आनन फानन में पेड़ को कटवाया गया तथा यातायात सुचारू किया गया मृतक मनोज श्रीवास्तव के शव को सांची स्वास्थ्य केंद्र पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया । इस कालोनी के सामने काफी पुराने यूकेलिप्टस के सड़क किनारे और भी पेड़ लगे हुए हैं । इस मार्ग पर छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही लगी रहती है तत्काल इन पेड़ों को भी हटाया जाना चाहिए ।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण