तेज बारिश से लोगों को मिली राहत किसानों के चेहरे भी खिले

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर

सुल्तानपुर –लगभग एक पखवाड़े से रुकी बारिश किसानों के लिए चिंता बन गई थी !
बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी थी, क्योंकि धान की रोपाई होने के बाद, पानी नहीं गिरने से धान के गड़े सूखने लगी थी एवं धान की पौध भी मामूली सी पीली दिखने लगी थी जिससे, खेत में खड़ी किसान की निगाहें आसमान की ओर टकटकी लगाकर निहार रही थी !
दोपहर बाद तेज बारिश के चलते जहां किसानों ने राहत की सांस ली वही लगातार सूरज की तेज तपन से लोगों ने राहत की सांस ली !
इन दिनों सुल्तानपुर क्षेत्र में मौसम की पहली बारिश अच्छी होने से ज्यादातर किसानों ने धान की और अपनी रुचि दिखाई इसके चलते हर वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष धान का रकबा बता नजर आ रहा है, वही लगभग एक पखवाड़े से बारिश नहीं होने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी थी मगर समय रहते तेज बारिश में किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी !
आए दिन जल्दी पानी की मोटर –पानी नहीं गिरने से क्षेत्र के किसान खेतों में खड़ी धान की फसल, पानी की कमी से कहीं बर्बाद ना हो इसको लेकर किसान दिन रात अपने खेतों में पानी लगाने का प्रयास कर रहे थे इसके चलते कभी विद्युत अव्यवस्था और कभी मोटर के जलने से किसान परेशान दिख रहा था ! मौसम की तेज बारिश में किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी !
तेज बारिश से व्यापारियों के चेहरे खिले-तेज बारिश के चलते व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आने लगी है क्योंकि बारिश पूर्व सभी व्यापारियों ने बारिश में चलने वाले सामान की दुकान पर जमा हट करके रखी थी पर एक पखवाड़े से बारिश नहीं होने से स्थानीय व्यापारी मायूस नजर आ रहे थे पर दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव से व्यापारियों के चेहरे पर चमक साफ दिखाई देने लगी है !
क्षेत्र के युवा किसान प्रेम नारायण गोर, राजेश गौर, सुंदर प्रजापति ने बताया कि हमने अपनी निजी जमीन के बावजूद, कितनी ही जमीन कोली लेकर धान की बोवनी, एवं रोपाई की है, अचानक मौसम की बेरुखी के चलते चिंता सताने लगी थी मगर मौसम में आए अचानक बदलाव एवं तेज बारिश के चलते हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है ! मानो ईश्वर ने हमारी प्रार्थना सुन ली !

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा