नगर की सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा । रहता दुर्घटना का भय

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर

सुल्तानपुर –बारिश के चलते इन दिनों नगर क्षेत्र में आवारा मवेशियों की मानो बाहर आ गई है !
जहां देखो वहां बड़ी संख्या में आवारा मवेशी जगह जगह खड़े देखे जा सकते हैं !
यह आवारा मवेशी मुख्य बाजार में, मुख्य सड़क पर और यहां वहां बड़ी संख्या में खड़े एवं बैठे देखे जा रहे हैं ! बड़ी संख्या में इन पशुओं के रहने से नगर क्षेत्र में सभी वर्ग परेशान नजर आ रहा है इसमें खेतों में इन दिनों धान की फसल हेतु जगह जगह रोपनी हेतु रोपा लगा हुआ है, कहीं-कहीं खेतों में मक्का, सोयाबीन ,ताली, अरहर आदि फसलें या खेतों में तैयार हो गई या उनकी युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है इसके चलते मवेशी का खेतों में पहुंचना एवं खेतों से भगाने पर यहां वहां बाजार में बड़ी संख्या में पहुंचकर नुकसान पहुंचाना, इसमें बाजार में खड़े मुसाफिरों का रखा सामान का नुकसान करना, होटलों में पहुंचना, एवं दुकानों के सामने खड़े होकर गोबर आदि करना जिससे नगर में यहां वहां गोबर रहने से पानी के गिरते बाजार में गंदगी नजर आती है !
नगर परिषद द्वारा दिन भर आवारा मवेशियों को बाजार से भगाया जाता है -नगर में आवारा मवेशियों की तादाद बढ़ जाने के कारण नगर परिषद के कर्मचारी दिन भर बाजार में घूमते आवारा मवेशियों को बाजार से भगाते हुए खुले मैदान में दिनभर भेजते नजर आते हैं !
यह मवेशी आवारा नहीं पालतू है –नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में घूमते यह आवारा मवेशी पालतू जानवर है, क्योंकि इन आवारा मवेशियों में लगभग जानवर स्वस्थ एवं तंदुरुस्त दिखते हैं, साथ ही कितने ही मवेशियों के कानों पर टैग लगा हुआ है जिससे यह जानवर किसका है उसकी जानकारी अंकित रहती है, इसमें स्थानीय प्रशासन को चाहिए की टैग लगे जानवरों की सूची बनाकर उनका पता निकालती हुई संबंधित मालिक को उसकी जानवर की जानकारी देकर उस पर कार्रवाई की जाए, जिससे बाजार में घूम रहे आवारा मवेशियों की तादाद कम हो सके, एवं आमजन, एवं क्षेत्रीय किसान नुकसान से बच सकें !
सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए-इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए जिससे इन मवेशियों से निजात मिल सके इसमें टैग लगे जानवरों की सूची बनाकर संबंधों की जानकारी उठाना, या रेडियम पट्टी लगाकर घटना दुर्घटना से बचाने का प्रयास करना, या फिर संबंधित गौशालाओं को आवारा मवेशियों की जानकारी देकर वहां तक पहुंचाने का स्थानीय विभाग से सहयोग लेकर वहां पहुंचाना ! जिससे आए दिन हो रही पशुओं के चलते हो रही दुर्घटनाएं एवं नुकसान से बचा जा सके !
क्या कहते हैं नागरिक-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत दुबे ने कहा कि इस क्षेत्र में सभी लोगों को आगे आकर इस समस्या से निजात दिलाने हेतु आगे आना चाहिए क्योंकि यह सभी लोगों की अब व्यक्तिगत समस्या बन गई है ! इन आवारा मवेशियों से सभी वर्ग परेशान है चाहे किसान हो, व्यापारी या आमजन
कृषक !
युवा कृषक प्रेम नारायण गोर-ने कहा कि यह मवेशी फालतू नहीं पालतू है इसको लेकर टैग लगे जानवरों की सूची बनाकर इनकी जानकारी उठाकर संबंधित मवेशी यो के मालिक पर कार्रवाई की जाए जिससे लोग दूध दोहन के बाद मवेशियों को बाजार में आवारा ना छोड़े !

नगर परिषद अधिकारी अशोक कैथल-आवारा मवेशी बाजार में किसी का नुकसान ना करें इस हेतु नगर परिषद कर्मचारी व्यवस्था को संभाल रहे हैं !

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण