नसीम खान संपादक
सांची,,, आज सावन सोमवार का दिन सावन माह में महत्वपूर्ण माना जाता है आज सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाता है तथा जलाभिषेक कार्यक्रम होते हैं नगर के सभी मंदिरों में सारा दिन एवं देर रात तक भजन कीर्तन आयोजित किए जाते हैं तथा भक्तों का तांता लगा रहता है भगवान शिव से लोग अपनी इच्छा पूरी करने आराधना करते दिखाई देते हैं माना जाता है कि भगवान शिव सावन सोमवार के दिन अपने भक्तों की विनती पूरी करते हैं इस दिन महिलाएं युवती पुरुष उपवास करते हैं तथा अपनी इच्छा भगवान के समक्ष रखते हैं ।






