नसीम खान संपादक
रायसेन,, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मप्र राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रोफे. श्री वीके मल्होत्रा द्वारा खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भण्डार ग्रह निगम तथा आपूर्ति निगम द्वारा संचालित योजनाओं की जिलें में क्रियान्वयन तथा कार्यो की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने जिले में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वन की जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, विधायक प्रतिनिधि श्री जमना सेन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया, जिला आपूर्ति अधिकारी, सीएमएचओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं।






