,,जब बागड ही खेत खाने लगे। ,,,बिजली लाइन के तार बिजली कर्मचारी ग़ायब करते हैं।

,नसीम खान संपादक
मामला सांची मप्र वि,वि कंपनी का ।
सांची,,, यहां पर यह कहावत विद्युत वितरण कंपनी पर चरितार्थ हो रही है कि जब बागड ही खेत खाने लगे ,, मामला सांची से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित बिलोरी गांव में बिजली खंभों से तार चोरी का प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत गांव वालों ने विद्युत वितरण कंपनी को की परन्तु कोई कार्रवाई न होने से स्थिति संदेहास्पद बन गई है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले बिलोरी गांव के समीप बिजली पहुंचाने बिजली खंभों पर बिजली के तार डाले गए थे तब वह तार बिजली खंभों से काटकर बिजली वितरण कंपनी के हेल्पर द्वारा ही काट लिये गये । जिससे तार कटने से खंबे तार विहीन हो गये जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है इस मामले की शिकायत गांव के ही किसान मलखान सिंह ठाकुर ने एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन सहायक प्रबंधक वि वि क सांची को 17-7-23 को दिया था इस आवेदन पर अन्य किसानों के भी हस्ताक्षर थे । इस आवेदन में कहा गया है कि बिलोरी गांव बिजली पहुंचाने मंडल ने खंभों पर बिजली तार डाले थे परन्तु इस बिजली लाइन के दस खंभों के तार बिजली वितरण कंपनी में ही हेल्पर के रूप में कार्यरत मनीष जाट ने काटकर बेच डाले । जिससे किसानों को बिजली न मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है इसके पहले इस मामले की शिकायत विद्युत वितरण कंपनी के जिला अभियंता से भी की गई थी इस शिकायत पर बिजली कंपनी द्वारा कुछ तार तो जप्त कर लिया गया था परन्तु पूरी लाइन का तार ग़ायब हो गया तथा खाली खंभे खड़े रह गये परन्तु मामला तब खटाई में पड़ गया जब तार काटने वाला स्वयं विद्युत मंडल का ही हेल्पर निकला इस कारण तार चोरी के मामले को भी अधिकारी दबाने के प्रयास में जुट गए तथा कार्यवाही मात्र कागजी बनकर रह गई । सबसे बड़ी बात तो यह सामने आई कि इस तार चोरी के मामले को पुलिस से भी बचाकर रखा गया । हालांकि यह तार चोरी का इस क्षेत्र में यह नया मामला नहीं था इसके पहले भी सलामतपुर दीवानगंज गुलगांव चिरौली बांसखेड़ा से भी चालू लाइन के तार चोरी जा चुके हैं जिनकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है इन मामलों की भी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी । परन्तु बिलोरी गांव में दस खंभों के तार चोरी का मामला विद्युत मंडल की नजर में आने के बाद भी तथा मंडल कर्मचारियों द्वारा कुछ तार को पकड़ भी लिया गया तथा तार काटने वाला मंडल का ही हेल्पर का नाम सामने आया बावजूद इसके मंडल अधिकारियों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराने पर मामले को संदेहास्पद बना कर रख दिया । जिससे कहीं न कहीं मंडल अधिकारी भी इस मामले की लिप्तता से अछूते नहीं दिखाई देते है । हालांकि गांव के किसान मलखान सिंह ने बताया कि यह मामला वि वि कंपनी के एसी तक पहुंच चुका है उनके द्वारा भी कार्यवाही करने आश्वस्त किया गया है परन्तु जिले के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी इस मामले को पुलिस में न देकर लीपापोती करने में जुटे हुए हैं यदि मामला पुलिस तक पहुंच जायेगा तो बिजली के अन्य तार चोरी का उजागर होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता । साथ ही यह भी कहा कि यदि तार चोरी का पता नहीं चलता तो मंडल अधिकारी तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा देते जिससे पुलिस भी क्षेत्रीय किसानों से ही पूछताछ कर परेशानी खड़ी कर देती । अब यह तार चोरी का मामला उजागर होने के बाद भी मंडल अधिकारी अपने हेल्पर को बचाने की कवायद में जुटे हुए हैं जिससे यह मामला संदेहास्पद बन गया है तथा इस मामले में अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं । इस मामले में जब तत्कालीन जेई प्रांजल शर्मा से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई तथा वर्तमान जेई मनीष श्रीवास्तव से इस मामले की जानकारी लेना चाही तो उन्होंने भी फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई । हालांकि मनीष श्रीवास्तव को किसी भी मामले में तथा बिजली की समस्या हेतु भी फोन लगाया जाता है तो वह फोन नहीं उठा पाते जिससे लोग परेशान हो रहे हैं । तथा श्रीवास्तव द्वारा इस विख्यात स्थल की बिजली व्यवस्था ही सुचारू बनाए रखने में पूरी तरह असफल साबित हो रहे हैं जिससे लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ता है इतना ही नहीं तीन तीन घंटे बिजली इन बारिश के दौरान बन्द रहती है तब लोगों के सामने जहरीले कीड़े कांटों का डर बना रहता है तब इस स्थिति में उपस्थित कर्मचारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि मंडल में कोई कर्मचारी ही नहीं है तब इस स्थल पर मंडल की कार्यप्रणाली का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है तथा बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधक बने परेशानी का कारण, मुख्य द्वार पर नए स्पीड ब्रेकर की मांगविद्यालय का गेट बदला, लेकिन पुराने गतिअवरोधक जस के क ई बार ह़ो चुकी दुर्घटना।जस तस; रहवासियों की बढ़ी मुश्किलें

    नसीमखान सांचीसांची,,,सांची से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए गतिअवरोधक अब स्थानीय रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। विद्यार्थियों की…

    राजस्व कार्यालयों के शत-प्रतिशत ISO प्रमाणीकरण वाला प्रदेश का पहला जिला बना रायसेन

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन जिला अब प्रदेश का ऐसा पहला जिला बन गया है जहाँ के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालय अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन द्वारा ISO प्रमाणित हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधक बने परेशानी का कारण, मुख्य द्वार पर नए स्पीड ब्रेकर की मांगविद्यालय का गेट बदला, लेकिन पुराने गतिअवरोधक जस के क ई बार ह़ो चुकी दुर्घटना।जस तस; रहवासियों की बढ़ी मुश्किलें

    बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधक बने परेशानी का कारण, मुख्य द्वार पर नए स्पीड ब्रेकर की मांगविद्यालय का गेट बदला, लेकिन पुराने गतिअवरोधक जस के क ई बार ह़ो चुकी दुर्घटना।जस तस; रहवासियों की बढ़ी मुश्किलें

    राजस्व कार्यालयों के शत-प्रतिशत ISO प्रमाणीकरण वाला प्रदेश का पहला जिला बना रायसेन

    राजस्व कार्यालयों के शत-प्रतिशत ISO प्रमाणीकरण वाला प्रदेश का पहला जिला बना रायसेन

    जिले में मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य पूर्ण

    जिले में मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य पूर्ण

    नेशनल लोक अदालत में 1725 प्रकरणों का हुआ निराकरण 99144803/- रुपये की समझौता राशि

    नेशनल लोक अदालत में 1725 प्रकरणों का हुआ निराकरण 99144803/- रुपये की समझौता राशि

    अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

    अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

    सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा नेता श्री संजोडी सिंह के आवास पहुंचीं।

    सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा नेता श्री संजोडी सिंह के आवास पहुंचीं।