आगामी त्योहारों के मध्येनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

नसीम खान संपादक
सांची,,, आगामी मोहर्रम एवं सावन महीने में लगातार चल रही कावड़ यात्रा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई । बैठक में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को थाना परिसर में आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में नगर के गणमान्य लोगों सहित प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार सहित अन्य उपस्थित थे । इस अवसर पर तहसीलदार श्रीमती साहू ने आगामी त्योहारों को लेकर लोगों से आगामी त्योहारों को मिलजुल कर मनाते की अपील की उन्होंने कहा कि हमारा नगर विश्व को शांति का संदेश देता है हम सब मिलकर सभी त्योहार हिलमिल कर शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाकर आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करें । वैसे तो हम सब सभी त्योहार मिलजुल मनाते आये है तथा छोटी मोटी बात पर ध्यान न दें । इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री रेवाराम ने कहा हमारा हमेशा से यही नियम रहा है कि हम सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते आये है त्योहार एक खुशी का अवसर होता है इस खुशी को हम सब ने मिलकर मनाया है यही नीति हमारी हमेशा कायम रहेगी । इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री पटेल ने कहा कि त्योहार हमारी आस्था के केन्द्र रहते हैं हम एक दूसरे के सभी त्योहार मिलजुल मनाते हैं तो हमें अपार खुशी का अनुभव होता है हमने सभी त्योहार शांति पूर्ण तरीके से सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है तथा छोटी छोटी बातों को दरकिनार किया जाना चाहिए किसी भी प्रकार कि अशांति की स्थिति निर्मित होने से पहले पुलिस को सूचित करें ।हम त्योहार मनाते वक्त लगातार असामाजिक तत्वों पर नजर रखे हुए हैं । इस अवसर पर नगर के जाने-माने समाजसेवी कमल किशोर पटेल ने कहा कि हमारा नगर शांति का संदेश देने वाला है हम सभी मिलकर त्योहार मनाते रहे हैं । पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने कहा कहा हम सभी समुदायों ने सभी त्योहार शांति पूर्वक ढंग से मनाने की मिसाल कायम की है हम सभी एक हैं इस अवसर पर नगर के गणमान्य राजनीतिक व्यापारी विभिन्न समुदाय के लोग उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    नसीमखान सांचीसांची,,,चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो गई है। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।